UP : राम मंदिर में ध्वजारोहण के बाद से ही अयोध्या आस्था का बड़ा केंद्र बन चुकी है। रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे हैं और अब नववर्ष पर भीड़ के नये रिकॉर्ड बनने के आसार हैं। इसकी बानगी यह है कि 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक रामनगरी के अधिकांश होटलों और होम स्टे के करीब 75 फीसदी कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं। श्रद्धालुओं की कामना है कि नये साल की शुरुआत प्रभु श्रीराम के दर्शन से हो। इसी बीच 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक राम मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव का आयोजन होगा, जिसमें नामी कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। इससे भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक, पिछले साल एक जनवरी को दो लाख श्रद्धालु पहुंचे थे और इस बार संख्या और ज्यादा हो सकती है। हालात को देखते हुये प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन की व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। होटल संचालकों के अनुसार महाराष्ट्र, दिल्ली और दक्षिण भारत से भारी संख्या में बुकिंग हो रही है।
पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…
Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...
पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों
Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...
रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...
चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…
Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...
स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…
Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...





