Agra : ‘मुझे केवल एक बार उनका चेहरा दिखा दो, शिवम से मिलवा दो। शादी नहीं हुई तो क्या…मैं तो उनको अपना पति मान चुकी थी। सब देखो, मेरे हाथों में रची मेहंदी में उनका नाम लिखा है।’ यह बोल रोती-बिलखती सीमा (बदला हुआ नाम) का है। बीते 19 नवम्बर को सीमा की शादी होने वाली थी। 20 को वो अपने शिवम के साथ विदा हो जाती। शादी से ठीक एक रोज पहले खबर आई कि शिवम अब इस दुनिया में नहीं रहा। यह सुन सीमा को काठ मार गया। उसकी तबीयत बिगड़ गई। अब वह खाना-पीना छोड़ दी है। वह सदमे में है। परिवार के लोग उसको समझा रहे हैं, पर वो बेसुध पड़ी है। कुछ पड़ोसियों ने कहा सीमा बहुत अच्छी बच्ची है, उसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिये था। शादी से एक रोज पहले यानी 18 नवम्बर को घर पर मेहमान डांस कर रहे थे। शिवम भी डांस करने लगा। अचानक शिवम बेहोश होकर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, पर उसे बचाया नहीं जा सका। शिवम के घर में रोना-धोना शुरू हो गया। दूल्हे की मां बेहोश हो गई। सारे नाते-रिश्तेदार दुखी हो गये। घर का पूरा आंगन सूना-सूना हो गया। जिस घर से बारात जाने वाली थी, उस घर से अर्थी उठी। यह कारूणिक दृश्य देख पूरा गांव रो पड़ा। कंप्यूटर टीचर शिवम आगरा के हाथरस में कोतवाली गेट इलाके के भोजपुर गांव में रहता था। वह अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में हर रात चेहरे पर लगायें ये तेल, होगा जादू…
इसे भी पढ़ें : लंबे समय तक जीना चाहते हैं तो कुछ आदतों से दूर हो जायें…
इसे भी पढ़ें : “सिंह बाबू” की गाड़ियां देख हिमाकत हो जाती है फेल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 8 जगहों पर NIA की रेड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एग्जिट पोल पर क्या बोली JMM… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में बड़ा हा’दसा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : परदेश से लौटे बेटे को सौतेली मां और बाप ने मा’र दिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :2025 IPL Mega Auction : इस खतरनाक खिलाड़ी पर लग सकती है बोली…
इसे भी पढ़ें : CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेट शीट… देखें
इसे भी पढ़ें : घर की बड़ी बहू की खुराफाती के बाद FIR, DSP पर आंच…
इसे भी पढ़ें : CM की गाड़ी का कटा चालान, हालांकि…







