spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लातेहार में तीन उग्रवादियों के ढेर होने के बाद दूसरे ही दिन तांडव…

Date:

spot_img
spot_img

Latehar : एनकाउंटर में तीन उग्रवादियों के ढेर होने के दूसरे ही दिन नक्सलियों ने रेलवे लाइन निर्माण स्थल पर धावा बोल दिया। बेखौफ नक्सलियों ने खुलकर तांडव मचाया। जिसे पाया, उसे धोया। वहीं वहां मौजूद जेसीबी, हाईवा, हाइड्रा, जेनरेटर, बाइक सहित कई गाड़ियों को फूंक डाला। हथियारबंद उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर वहां खौफ पैदा कर दी। डरे-सहमे लोग काम बंद कर कार्यस्थल से भाग निकले। यह हमला लातेहार में TTIPL कंपनी के निर्माण स्थल किया गया। यह कंपनी थर्ड रेल लाइन बनाने का काम कर रही है। वारदात के बाद से वहां दहशत कायम है। वहीं पुलिस आज खामोश है।

घटना को लेकर अबतक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार हथियारबंद करीब 10-12 लोग अचानक रेलवे लाइन निर्माणस्थल पर धावा बोल दिया। पहले काम बंद कर देने को कहा गया। काम नहीं बंद करने पर फायरिंग करने लगे। खौफजदा लोग काम बंद कर भागने लगे। उग्रवादियों ने जिसे चाहा, उसे पीटा। वहीं मशीनों में डालने के लिये ड्रामों में रखे गये डीजल निकाल वहां मशीनों और गाड़ियों में आग लगा दी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि हमलावरों का कहना था कि यह उनका इलाका है, बिना उनकी इजाजत कोई काम नहीं। मेहनत-मजदूरी कर रहे लोगों को भी मारा-पीटा गया। सादे लिबास में पहुंचे उग्रवादियों ने धमकी देते हुये जंगल की तरफ भाग निकले। लातेहार में रेल लाइन निर्माण का काम ट्रैक एंड टावर्स TTIPL नाम की कंपनी कर रही है। इस वारदात के बाद जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें हो रही है। हालांकि घटना को लेकर अबतक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इसे भी पढ़ें : जीजा ने साली का होंठ काटा, बमक गई, फिर क्या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : सभी सदस्य दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करें : गर्वनर रमेश बैस

इसे भी पढ़ें : 71 हजार युवाओं को PM नरेंद्र मोदी ने दिए नियुक्ति पत्र

इसे भी पढ़ें : Hazaribagh News : DTO रेस में, चोरदाहा पोस्ट के पास क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : इस मंत्री के पीए के बेटे की फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...