​उमड़ी मरीजों की भीड़, कईयों का दुख हुआ दूर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के कचहरी रोड स्थित जनता डेंटल क्लिनिक में आयोजित निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर ने उम्मीदों का ऐसा दीप जलाया कि दो दिनों तक क्लिनिक परिसर लोगों की भीड़ से गुलजार रहा। पहले दिन 55 मरीज और दूसरे दिन 45 मरीज यानी कुल 95 लोगों ने इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाया। सुबह होते ही मरीजों की लंबी कतारें क्लिनिक के बाहर दिखीं। जिले के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.एन. खान ने हर मरीज की गंभीरता से जांच की। चेकअप में दांतों का दर्द, मसूड़ों की बीमारी, कैविटी, पायरिया, दांत सफाई से संबंधित समस्यायें और अन्य जटिल दंत रोगों की पहचान शामिल थे। मरीजों के चेहरे पर राहत की जो मुस्कान दिखी, वही इस शिविर की सबसे बड़ी कामयाबी थी।

डॉ. खान ने बढ़ते दंत रोगों पर चिंता जाहिर करते हुये कहा कि अनियमित खानपान, जंकफूड, धूम्रपान, गुटखा और तंबाकू तेजी से दंत रोगों को बढ़ा रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में स्थिति गंभीर होती जा रही है। उन्होंने सलाह दी कि रोजाना दो बार ब्रश करें, तंबाकू और गुटखा से दूर रहें, समय-समय पर दंत चिकित्सा जांच करायें एवं समय पर जांच कई गंभीर समस्याओं को रोक सकती है। कई मरीजों ने बताया कि दांत दर्द और पायरिया जैसी समस्याओं ने महीनों से जीना दूभर कर रखा था। आर्थिक कठिनाई के कारण वे विशेषज्ञ डॉक्टर तक नहीं पहुंच पा रहे थे। निःशुल्क शिविर उनके लिये एक वरदान साबित हुआ। मरीजों ने क्लिनिक प्रबंधन और डॉ. खान के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...