spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

PDS डीलर कई तरह का काम कर कमाई का जरिया बढ़ा सकते हैं : DC

Date:

spot_img
spot_img

Palamu(Akhilesh Kumar) : PDS डीलर CSC के माध्यम से कई तरह के काम कर सकते हैं। इससे उनकी आमदनी और माली हालत में सुधार होगा। स्वरोजगार की तरफ एक और कदम बढ़ेगा और आय के स्रोत बढ़ेंगे। यह कहना है पलामू के DC शशि रंजन का। मौका था राशन दुकानदारों के लिए सीएससी सेवाओं पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का। DC शशि रंजन ने कहा कि कार्यशाला का मकसद है वैसे PDS डीलर जो CSC लेने के लिये नामित हुये हैं, उनको सभी सर्विसेस की डिटेल से जानकारी देना। पीडीएस डीलरों को आयुष्मान भव: पखवाड़ा एवं इसके तहत होनेवाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

DC शशि रंजन ने सभी पीडीएस डीलरों को सहिया साथी एवं प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए योग्य लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। सभी डीलर को सीएससी ऑपरेटर के साथ टैग किया गया है। इस योजना के तहत 17 सितंबर से एक अभियान शुरू किया जा रहा है, जिससे पीएमजेएवाई योजना के तहत सभी शेष पत्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिए जायेंगे।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता रवि कुमार ने आयुष्मान कार्ड की महत्ता तथा इसको कैसे बनायें, कहां बनाये, बनाने में कौन से दस्तावेज की ज़रूरत होगी, इस बारे में विस्तार से बताया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु ने कहा कि जन वितरण प्रणाली दुकानदार अपने दुकानों में राशन वितरण के साथ सभी कॉमन सर्विस सेंटर की सेवाएं भी लोगों तक पहुंचा सकेंगे। इनमें हर तरह के बिल पेमेंट,पैन एप्लीकेशन,पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना,वोटर आईडी से जुड़ी सर्विस,पीएम किसान,एनपीएस,आयुष्मान भारत योजना, डिजिटल साक्षरता अभियान आदि शामिल होंगे। इसके अलावा रांची से आये ट्रेनरों ने भी वितरण प्रणाली विक्रेताओं को सीएससी की आईडी प्राप्त होने के बाद लॉग इन करने एवं आगे की प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी। मौके पर उपरोक्त के अतिरिक्त सीएससी मैनेजर नागेंद्र व अरविंद व आपूर्ति कार्यालय के पंकज तिवारी, अंजय पांडेय,अक्षय पांडेय,अशोक सिंह व राजू रंजन उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें :

विधानसभा से विपक्ष गायब, कई नेता डिटेन… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच सोमवार...

रांची में छात्रों का ‘संग्राम’, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

मोरहाबादी में सिनेमा के पर्दे पर दिखी आदिवासी मिट्टी की खुशबू…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची...

पहाड़ पर बैठकर बड़ी वारदात की फिराक में थे बदमाश, SIT ने घेरा तो…

Gumla: रात का सन्नाटा, पहाड़ पर बैठे कुछ संदिग्ध चेहरे...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: