UP : हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के केलोरा चौराहा एक मासूम, एक सपना, एक बारात और एक ऐसा हादसा, जिसने पूरे गांव को सन्न कर दिया। 11 साल का बच्चा बस की खिड़की से बाहर झांक रहा था, सामने से तेज रफ्तार पिकअप आई और सब कुछ खत्म हो गया। हादसा इतना भयानक था कि बच्चे का सिर धड़ से अलग होकर सड़क पर गिर पड़ा। बस में चीख-पुकार मच गई, ड्राइवर ने बस रोकी, चाचा दौड़े और वहीं गमछे में लिपटा सिर देखकर फूट-फूटकर रो पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। शादी की रौनक वाले गांव में अब सिर्फ सन्नाटा और सिसकियां हैं।
सबक जो हर को याद रखना चाहिये
यह हादसा केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि समाज को झकझोर देने वाली चेतावनी है, “सफर में बच्चों की सुरक्षा से कभी समझौता न करें।”










