Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के बीच आज का नजारा कुछ अलग था, औपचारिक बहसों और आंकड़ों के बीच सदन रंगों की खुशबू से महक उठा। मौका था होली मिलन समारोह का, जहां सियासत ने नहीं, रिश्तों ने रंग भरा। इस खास अवसर पर रबीन्द्र नाथ महतो और हेमंत सोरेन ने तमाम मंत्रियों और विधायकों संग फूलों की होली खेली। गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियों के बीच मुस्कुराते चेहरे बता रहे थे कि लोकतंत्र की असली ताकत आपसी सम्मान और सौहार्द में ही बसती है। विधायकों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। अपनापन समारोह की पहचान बना। फूलों की बरसात के बीच जैसे हर मतभेद पिघल गये। CM हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को बधाई देते हुये कहा कि आप सभी की जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे। उन्होंने होली को प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का प्रतीक बताते हुये अपील की कि इस पर्व को उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाये। झारखंड विधानसभा का यह दृश्य बता गया कि राजनीति के गलियारों में भी मानवीय रिश्तों की मिठास बाकी है। जब सदन में फूलों की होली खेली गई, तो लगा जैसे लोकतंत्र का आंगन भी आज रंगों से सराबोर हो उठा। होली के बहाने सत्ता और विपक्ष की दूरियां भी जैसे कुछ कदम करीब आ गईं और रांची की फिजा में एक ही संदेश गूंजा, रंगों से बढ़कर है रिश्ता, और रिश्तों से ही सजता है लोकतंत्र।
सदन में सजी रंगों की महफिल, फूलों की होली में घुला सौहार्द…
Date:

TMC नेता जहांगीर खान की पुलिस ने निकाली सारी हेकड़ी, ऐसे घुमाया रोड पर…
West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति में कभी...
पुलिस को देखते ही चौथी मंजिल से कूद गई विदेशी महिला… जानें क्यों
Delhi : दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में गुरुवार...
एग्जाम को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट…
Jamshedpur : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं...
जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’ हुआ बवाल…
Kohramlive : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को...
हजारीबाग में सड़क पर उतरी पुलिस, माइक से किया जागरूक…
Hazaribagh : सड़क पर सुरक्षित सफर और बेहतर यातायात...








