इतालवी : एक छात्रा को जंगल में पिकनिक मनाने जाना भारी पड़ गया। पिकनिक मनाने के उसके शौक ने उसकी जान ले ली। पिकनिक मना कर जंगल में टहलने निकली छात्रा और उसके प्रेमी पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। प्रेमी तो मौके से किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली, मगर छात्रा को कुत्तों ने नोच डाला। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना दक्षिणी इतालवी शहर के सैट्रियानो के जंगल में घटी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैवलारो और उसका प्रेमी दोस्तों के ग्रुप के साथ जंगल में पिकनिक मनाने गया था। पिकनिक खत्म होने के बाद सभी ने जंगल में टहलने का मन बनाया। प्रेमी-प्रेमिका अलग चल रहे थे। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। प्रेमी वहां से भाग निकला और एक झोपड़ी में जाकर छिप गया। वहां से उसने आपातकालीन सेवा को फोन किया, मगर जब तक सहायता के लिए वह लोग पहुंच पाते, उससे पहले ही कैवलारो को कुत्तों ने मार डाला।
Read more:बीच नदी में डूबी यात्रियों से भरी नाव, मच गई चीख पुकार
Read more:Phone बार-बार कर रहा Hang तो अपनाएं ये 5 धांसू Tricks…
Read more:थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत
Read more:…और थाने में ही रेत दिया पत्नी का गला
Read more:ससुराल में हुआ अपमान, युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम…
Read more:डेढ़ माह पहले हुआ था अंतिम संस्कार, अचानक आकर बोली मैं जिंदा हूं…












