spot_img

टैंकर में आग लगते ही खुला बड़ा राज, जुगाड़तंत्र के आगे सब नतमस्तक… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में आज तेल टैंकर में लगी आग के बाद एक बड़ा राज खुलकर सामने आ गया। ट्रेंकर से डीजल-पेट्रोल चुराने का बड़ा अड्डा माना ओरमांझी का उखरीद मोड़ है। यहां सालों से यह धंधा बेखौफ हो रहा है। इन्हें रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं। सबका हिस्सा बंटा हुआ है। टैंकर में आग लगने के बाद आसपास से जुटे लोगों ने पुलिस को बताया कि यहां पर कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। खुदा का शुक्र है कि आज बड़ा हादसा होते-होते बच गया। ऐन मौके पर दमकल के पहुंच जाने के चलते धधकते आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद भी टैंकर का बहुत हिस्सा जल गया। वहीं एक शख्स का पैर भी जल गया। डीजल चोरी में एक ”साहू” नाम के शख्स का नाम उछल कर सामने आया। लोगों का कहना था कि ”साहू” का अपना एक नेटवर्क है। उसका नेटवर्क इतना तगड़ा है कि उसके संजाल को भेदना बहुत आसान नहीं। ऐसा भी नहीं है कि इस ”साहू”के बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं, पर ”साहू” का अपना जुगाड़ तंत्र बहुत तगड़ा है। घटनास्थल के पास मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि चोरी का तेल इलाके के क्रशरों और पत्थर खदानों में बेचा जाता है। लोगों ने आशंका जताई कि गाड़ी के बैट्री में शॉर्ट सर्किट हो जाने के चलते यह बड़ा हादसा हुआ। घटनास्थल के आसपास बड़े तादाद में रखे तेल के ड्रम इस बात के गवाह थे कि यहां बेखौफ पेट्रोल-डीजल चुराने का काम चलते रहता है। एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि तेल चोरी गिरोह के सरगना को बचाने में कई लोग जुट गये हैं। वैसे पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : दो जिगरी दोस्तों का देवघर में क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :रात के अंधेरे में गाड़ियां क्या पलटी, खुल गया बड़ा राज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में कोयला माफियाओं को तीखी चोट… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :दुनिया का सबसे लम्बा रिवर क्रूज पहुंचा साहिबगंज, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :कारोबारियों से रंगदारी मांगने के पीछे PLFI की महिला उग्रवादी… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...