UP : यूपी के मेरठ से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, 12वीं की छात्रा आस्था उर्फ तनिष्का (17) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया और हत्यारे सिर साथ ले गये। धड़ को रजबहे में फेंक दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को सिर कटे बदन में लिपटे सलवार की जेब में एक कागज का टुकड़ा मिला,
जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा था, यही सुराग बना पूरे हत्याकांड की पहली कड़ी। फोन किया गया और सामने आया एक किशोर दोस्त। पुलिस जांच में सामने आया कि आस्था का प्रेम संबंध था, जिसे परिवार मंजूर नहीं कर पाया। शक के आधार पर पुलिस ने आस्था की मां, दो नाबालिग भाई, दो मामा और ममेरे भाई को उठा लिया। आस्था CRPF जवान रमेश कुमार की बेटी थी। पिता की पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में है। परिवार ने आस्था की गुमशुदगी की सूचना तक नहीं दी। जब पुलिस घर पहुंची, मां और भाइयों के जवाब बेताल की कहानी जैसे थे, उन्होंने पहचाने से इंकार कर दिया। इसलिये शक की सुई और गहरा गई। मृतका के ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू से पूछताछ में अहम खुलासे हुये। वहीं पुलिस, गंगनहर में सिर की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द पूरा घटनाक्रम सामने आयेगा।
इसे भी पढ़ें :1 करोड़ के इनामी का ए’नकाउंटर, कैसे गिरा विकेट… जानें
इसे भी पढ़ें :दिल्ली से आई झारखंड के लिये खुशखबरी… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :सनसनीखेज म’र्डर का खुलासा, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में NTPC का उजास, DC को सौंपे 10 लाख के चेक
इसे भी पढ़ें :सनसनीखेज म’र्डर का खुलासा, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दिल्ली से आई झारखंड के लिये खुशखबरी… जानें क्या








