दिन-दहाड़े छतरपुर में हो गया बड़ा कांड

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu (Akhilesh Kumar) : हथियारबंद तीन बदमाशों ने ग्राहक सेवा केन्द्र (CSP) में धावा बोलकर वहां से 4 लाख 40 हजार रुपये लूट लिये। CSP संचालक नागेन्द्र कुमार यादव को हथियार का डर दिखाकर इस लूटकांड को अंजाम दिया गया। पलामू के छतरपुर बाजार में दिन दहाड़े हुई इस लूट की वारदात के बाद से लोगों में खौफ है। गुजरे 24 घंटे पहले छतरपुर बाजार में हरिहरगंज के व्यवसायी शुभम गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के प्रति लोगों में गुस्सा है। गुस्साये लोग आज सड़क पर उतर आये और बढ़ते क्राइम को रोकने की डिमांड रखी।

CSP संचालक और मौके पर मौजूद ग्राहकों को एक कमरे में बंद कर लुटेरे बड़े आराम से वहां से भाग निकले। दिन-दहाड़े साढ़े बारह बजे वारदात को अंजाम देने के बाद भागने के क्रम में नोट का एक गड्डी छतरपुर-पांडू रास्ते पर इमली के पास गिर गया। उसे उठाने लुटेरे दोबारा लौटे। तब वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने गिरे नोट के बारे में पूछा तो लुटेरों ने उन्हें बताया कि भट्टे पर मजदूरों को पेमेंट देने जा रहे हैं। ग्रामीणों को चकमा देकर अपराधी भाग निकले। कुछ ही देर बाद पीछे-पीछे भागते CSP संचालक वहां पहुंचे, तब लुटेरे भाग चुके थे। संचालक नागेन्द्र का मोबाइल अपराधियों ने फेंक दिया था, जिसे खोज निकाला गया। मौके-ए-वारदात नौडीहा-खजुरी के मुखिया हरेन्द्र सिंह भी पहुंचे। कुछ लोगों को इल्जाम था कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर देर से पहुंची। इसको लेकर लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। मुखिया ने कहा कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर खजुरी पुलिस पिकेट हैं, ऐसे में पुलिस का घटनास्थल पर देर से आना, दुखद है। पुलिस लुटेरों की खोज में संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही थी।

इसे भी पढ़ें : कोकर का यह शख्स बैंक में बांट रहा था नौकरी, CID ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें : एरिया कमांडर और उसकी बीवी के लिए लेवी वसूलने वाले चार धराये

spot_img

Related articles:

बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रूपया, प्रेमिका तक को परोस दिया…

UP : गाजियाबाद के लोनी से रिश्तों को शर्मसार...

बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में नई बहाली...

PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को भेंट किया हाजीपुर का केला…

Bihar : बिहार की उपजाऊ धरती से निकली मिठास...

चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

Ranchi : हावड़ा से हटिया आ रही क्रियायोगा एक्सप्रेस...