spot_img
spot_img

लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ बड़ी वारदात, सबको झकझोर गया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कस्बा इलाके में एक लॉ छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 25 जून की शाम की है, जब छात्रा कॉलेज गई थी। इल्जाम है कि वहां मौजूद दो सीनियर छात्र और एक पूर्व छात्र ने उसे कॉलेज परिसर के एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये तीन संदेही गुनहगार को अरेस्ट कर लिया। इनके नाम मोनोजीत मिश्रा (पूर्व छात्र और छात्र इकाई का पूर्व अध्यक्ष), जैब अहमद एवं प्रमित मुखर्जी बताये गये। दो को 26 जून की शाम और तीसरे को 27 जून की रात उनके घर से पकड़ा गया। सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिेय गये। कोर्ट ने 1 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेजा है। छात्रा की शिकायत पर कस्बा थाने में FIR दर्ज की गई। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये भेजा गया। पुलिस ने बताया कि यह मामला अभी शुरुआती जांच चरण में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा, “महिलाओं के लिये पश्चिम बंगाल एक दुःस्वप्न बन गया है।” एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर तीन दिनों में एक्शन रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने पीड़िता को मुआवजा, मेडिकल और काउंसलिंग सुविधा देने की बात कही है। यह घटना आरजी कर मेडिकल कॉलेज कांड के 10 महीने बाद हुई है, जिसमें एक महिला डॉक्टर से रेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी। अब फिर एक कॉलेज में ऐसी घटना ने कोलकाता को झकझोर दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...