Giridih : शादी के दूसरे रोज पंडाल खोल रहे दो मजदूर करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गये। करंट लगते ही दोनों मजदूर 20 फीट नीचे जमीन पर फेंका गये। मौके पर ही दोनों आकाश कुमार और अंशु कुमार की मौत हो गई। दोनों मृतक गिरिडीह के ही रहनेवाले थे। मौके पर मौजूद कुछ मजदूरों ने बताया कि बीते रविवार को आशीर्वाद होटल में शादी को लेकर प्रीतिभोज था। इस समारोह में गुप्ता टेंट हाउस द्वारा पंडाल बनाया गया था। पंडाल में लाइटिंग भी लगाई गई थी। सोमवार की दोपहर लाइट को खोला जा रहा था। इसी दरम्यान एक मजदूर करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। अपने सहयोगी को बचाने गया दूसरा मजदूर भी करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगते ही दोनों ऊपर से नीचे फेंका गये। हादसे में मारे गये मजदूरों के परिवार का रो-रोकर बुला हाल है। यह हादसा गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह आमबागान के पास आशीर्वाद रिसोर्ट के बाहर हुआ।
इसे भी पढ़ें :अब यह गलत काम हजारीबाग में आसान नहीं, 5 साल की सजा…
इसे भी पढ़ें :मार्केट में आने वाला है धांसू फोन, ये कंपनी करेगी लॉन्च…
इसे भी पढ़ें :नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कैप्टन कूल ने काटा केक, पत्नी ने छूये पैर… वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची के हरिओम टावर में सनसनी…
इसे भी पढ़ें :भोरे-भोर देवघर में तहलका…
इसे भी पढ़ें :युवा स्टार्टअप शुरू करें, सरकार पूरा सहयोग करेगी : CM