spot_img
spot_img
spot_img

रांची पुलिस की बड़ी और दूरदर्शी पहल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में क्राइम कंट्रोल करने की दिशा में रांची पुलिस ने एक और मजबूत कदम बढ़ाया है। आज नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) ओपी, कांके का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में ADG व रांची प्रक्षेत्र के IG मनोज कौशिक एवं रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन मौजूद थे। NLU ओपी के शुरू होने से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलेगी, वहीं, विधि-व्यवस्था का बेहतर संधारण और आमजन और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। अब पुलिस तक आम लोगों की पहुंच और भी आसान होगी। रिंग रोड से लेकर शहर तक शिकंजा कसा जायेगा। रांची शहर की सिटी सीलिंग, अपराधियों के आवागमन पर कड़ा अंकुश, रिंग रोड व आसपास होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं हादसे के बाद पुलिस की फौरी कार्रवाई, इन सभी में NLU ओपी मील का पत्थर साबित होगी। रांची के SSP राकेश रंजन ने ओपी में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी और बल की तैनाती की है। दिन-रात प्रभावी गश्ती से इलाके में पुलिस की मजबूत मौजूदगी रहेगी। ADG मनोज कौशिक ने पुलिस पदाधिकारियों को अपराध पर तत्काल नियंत्रण, NLU छात्रों व स्थानीय लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं जनोन्मुखी और संवेदनशील पुलिसिंग को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

Kohramlive : बारिश का मौसम अपने साथ जहां ठंडक...

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...