रांची : झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में 25 साल के एक युवक पप्पू कुमार गुप्ता। मृतक रेडियम रोड स्थित एक दुकान में काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।लड़के की इसी महीने पांकी के एक गांव में शादी होनी थी।
लॉकडाउन के कारण शादी का डेट पहले 10 दिन के लिए बढ़ाया गया। फिर परिवार की आपसी सहमति से इसे एक साल के लिए बढ़ा दिया गया। इसी बात को लेकर वह डिप्रेशन में चला गया था। पिछले तीन दिनों से वह परेशान था। इसी परेशानी में उसने आत्महत्या कर ली। पंडरा ओपी थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल यूडी केस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के परिजनों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि उसके डिप्रेशन में जाने की असली वजह क्या है।
खिड़की से झांक कर देखा तो फंदे पर झूलता दिखा पप्पू
मृतक के परिजन ने बताया कि गुरुवार को रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह नहीं उठने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाया, लेकिन उसने कोई आवाज नहीं दी। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे से झूलता पाया गया। इसके बाद सूचना पंडरा थाने को दी गई।
इसे भी पढ़ें :2 IAS अधिकारियों का तबादला, मनोज कुमार बने कारा महानिरीक्षक
इसे भी पढ़ें : Pubg game के बारे में रोचक तथ्य | Pubg Facts in Hindi










