spot_img

16 रुपये में 16 मिनट की खरीदारी ने मचाया बवाल, आधी रात उतरी पुलिस… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

UP : केवल 16 रुपये में 16 मिनट की खरीदारी ऑफर का ऐलान सुनते ही कानपुर की आलम मार्केट में आधी रात को ऐसा हंगामा लेकर आया कि बाजार में कपड़ों से ज्यादा भीड़ बेकाबू होती नजर आई और आखिरकार पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। यह मामला बेकनगंज की आलम मार्केट का है, जहां स्वतंत्रता दिवस की आधी रात को रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी के लिये हजारों लोग पहुंच गये। देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को तितर-बितर किया।

16 रुपये में 16 मिनट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑफर

आलम मार्केट के रेडीमेड कपड़ा कारोबारी मोहम्मद आलम ने सोशल मीडिया पर एक खास ऑफर का ऐलान किया था। ऑफर के मुताबिक 16 अगस्त की रात 12 बजे से सिर्फ 16 मिनट तक जींस, टी-शर्ट, ब्लेजर समेत कई सामान महज 16 रुपये में देने की बात कही गई थी। कारोबारी ने इसका वीडियो और रील सोशल मीडिया पर साझा की। ऑफर ऐसा था कि बात कुछ ही समय में बाजार की गलियों से निकलकर सोशल मीडिया की दुनिया में दौड़ गई। फिर क्या था, रात होते-होते बड़ी संख्या में लोग आलम मार्केट की ओर चल पड़े।

12 बजते ही उमड़ा हुजूम, हर किसी को थी ‘16 मिनट’ की जल्दी

रात के 12 बजते ही मार्केट के आसपास लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। हर किसी की कोशिश थी कि 16 मिनट के भीतर पसंद का सामान हाथ लग जाये। लेकिन जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी, व्यवस्था बिगड़ती चली गई। धक्का-मुक्की शुरू हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बाजार के साथ आसपास की सड़क पर भी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।भीड़ को काबू से बाहर जाता देख आलम मार्केट का गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद लोगों का गुस्सा और भड़क उठा। कुछ लोग गेट के ऊपर चढ़ गये और सामान देने की मांग करने लगे। इसी बीच कुछ युवाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया और कारोबारी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 16 मिनट का ऑफर अब बाजार के लिए 16 मिनट का इम्तिहान बन चुका था। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। DCP समेत बेकनगंज और आसपास के करीब सात थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाउडस्पीकर से लोगों से शांत रहने और घर लौटने की अपील की। लेकिन भीड़ काफी देर तक पीछे हटने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को वहां से हटाया और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस ने भीड़ को मौके से हटा दिया है। उन्होंने कहा कि कारोबारी के खिलाफ शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें :

पुलिस की मां की ह’त्या, शरीर से जेवर गायब और मुंह से निकला खू’न…

UP : यूपी के अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र...

IIIT रांची में सुरों ने बांधा समां, नृत्य ने जीता दिल, ये हुये सम्मानित…

Ranchi : रांची में तिरंगा लहराया तो माहौल में...

जाबांज और हर दिलअजीज पुलिसकर्मी प्रवीन तिवारी को मानद डॉक्टरेट अवार्ड…

Kohramlive : नई दिल्ली में झारखंड के एक पुलिसकर्मी...

सरकार का बड़ा न्योता, कल होगी आंदोलित छात्रों के साथ सीधी बातचीत…

Ranchi : रांची में आंदोलनरत छात्रों और राज्य सरकार...

अब CISF जवानों को ट्रेन में मिलेगा स्पेशल इमरजेंसी कोटा…

Kohramlive : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF के...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: