Ranchi : रांची में आंदोलनरत छात्रों और राज्य सरकार के बीच जमी बर्फ पिघलने की उम्मीद जगी है। लगातार चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार ने एक बार फिर बातचीत के जरिये समाधान निकालने की पहल की है। राज्य सरकार की ओर से आंदोलनरत छात्रों को कल यानी 17 अगस्त सोमवार को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिये आमंत्रित किया गया है। सरकार की ओर से खास बात यह है कि छात्रों को बातचीत में अपने विधिक सलाहकारों के साथ शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है। इस संबंध में रांची के SDO कुमार रजत और ADM, लॉ एंड ऑर्डर की ओर से आंदोलनरत छात्रों को प्रस्ताव की जानकारी दी गई है।
सड़क से बातचीत की मेज तक पहुंचने की उम्मीद
JPSC-JSSC परीक्षा सुधार, कथित अनियमितताओं की जांच और नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। छात्र लगातार सरकार से दोबारा संवाद शुरू करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में सरकार का यह निमंत्रण आंदोलन के बीच बातचीत का रास्ता खोलने वाला अहम कदम माना जा रहा है। अब निगाहें 17 अगस्त की दोपहर 2 बजे होने वाली प्रस्तावित वार्ता पर टिकी हैं। अगर दोनों पक्षों के बीच सहमति की कोई राह निकलती है, तो लंबे समय से आंदोलन कर रहे छात्रों के लिये यह बड़ी राहत हो सकती है।
सरकार का बड़ा न्योता, कल होगी आंदोलित छात्रों के साथ सीधी बातचीत…#Ranchi #RanchiNews #JharkhandNews #JPSC #JSSC #JPSCJSSC #StudentProtest pic.twitter.com/E4twCG2tmF
— KohramLive (@KohramLive) August 16, 2026








