spot_img

बीच गंगा में जहाज का बिगड़ा बैलेंस, 10 लोग और 5 ट्रक नदी में गिरे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

साहिबगंज : साहिबगंज में बड़ा हादसा हो गया। स्टोन लोड ट्रक जहाज पर लोड था। अचानक से जहाज का बैलेंस बिगड़ा और 5 ट्रक गंगा में समा गये। ट्रकों में सवार उसके ड्राइवर और खलासी सहित 10 लोग भी गंगा में गिर गये। जहाज प्रबंधन का कहना है कि 8 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई है। 2 लोग अब भी लापता हैं। जहाज साहिबगंज से बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट की तरफ जा रहा था।

जहाज में सवार कैप्टन अमर चौधरी ने बताया कि जहाज पर कुल 14 ट्रक लोड थे। एक ट्रक का टायर फट गया। इस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर नदी की बीच धार में गिर गया। इसके साथ ही 4 और ट्रक गंगा में गिर गए। जहाज का बैलेंस बिगड़ने से बाकी ट्रक जहाज में ही पलट गया। बाकी बचे ट्रकों को लेकर जहाज किनारे पर पहुंचा। ट्रकों की तलाश और लापता लोगों के लिए NDRF की टीम को बुलाया गया है।

वहीं डीसी रामनिवास यादव ने बताया कि कल दोपहर ये जहाज रवाना हुआ था। नदी के अंदर कुछ दूर जाने पर इसमें खराबी आई। जहाज में मौजूद लोगों ने इसे ठीक किया। इसके बाद बैलेंस बिगड़ने से 5 ट्रक नदी में गिर गए। लापता लोगों की तलाश जारी है। इस हादसे की जांच करवाई जाएगी। ताकि भविष्य में इस तरह का हादसा ना हो।

इसे भी पढ़ें : शेरघाटी में जुटान होता है सौदागरों का, देखें कौन है हथियार सप्‍लायर…

इसे भी पढ़ें : छह माह पहले ही बना लिया था खरतनाक इरादा, 18 मार्च को क्‍या कर डाला… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सरेराह दबंग ट्रांसपोर्टर को गोलियों से भूना, देखें कैसे….

इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...