DSP को धमकाने वाले “मंत्री”, फिर क्‍या हुआ, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : खुद को मंत्री बताकर डीएसपी को धमकाने वाला बाप-बेटा सलाखों के पीछे चला गया। गिरिडीह के मुख्यालय डीएसपी संजय राणा के एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सुनील अग्रवाल और उसके बेटे विनीत  अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरिडीह के बेंगाबाद में चल रहे उसके पत्‍थर खदान में धावा भी बोला गया। खदान में लगे पोकलेन, हाईवा, पांच डेटोनेटर, 14 पीस जिलेटिन व दो मोबाइल जब्त कर लिया।

बीते सोमवार को डीएसपी के मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को मंत्री हफीजुल हसन अंसारी बताया। उसने कहा- कार्रवाई रोक दो। अगर ऐसा नहीं किया तो विधानसभा में मामला उठाकर DSP से लेकर SDPO और थानेदार तक को सस्पेंड करवा देंगे। फर्जी धमकी देने के लिए विनीत ने अपने भाई विशेष अग्रवाल के नाम के सिम कार्ड का उपयोग किया। कुछ ऐसी तकनीक भी लगाई गई थी कि ट्रूकॉलर में मंत्री हफीजुल अंसारी का ही नाम आ रहा था। DSP से यह कहा गया कि SP का फोन नहीं लग रहा, इसलिए तुम्हें किया है। फोन आने के बाद पुलिस की नींद उड़ गई। हफीजुल हसन अंसारी झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हैं। इसके बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई जारी रखी गई। शक के आधार पर पुलिस ने नंबर की जांच कराई तो पता लगा कि यह सिम विशेष अग्रवाल के नाम से है। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया। लोकेशन पचंबा के बोडो हवाई अड्डा के पास मिला। इसके बाद पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये धमकी देने वाले बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें : ब्‍लास्‍ट से दहला गोपालगंज, बाप के उड़े चिथड़े, बेटा गंभीर, पुलिस बोली…

इसे भी पढ़ें :राजीव गांधी के हत्या के दोषी को सुप्रीम राहत, 32 साल बाद…

इसे भी पढ़ें :यूपी में EVM पर बवाल, स्‍ट्रॉन्‍ग रूम के बाहर सपाई कर रहे ये काम

इसे भी पढ़ें :राज्‍य के 73 हजार पुलिसकर्मियों का आंदोलन शुरू, जानिये क्‍या है मांग

इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…

इसे भी पढ़ें : महिलाओं के माध्यम से राज्य की तस्वीर बदलना चाहती है सरकार : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :बिहार में जेडीयू ने जारी की अपने MLC प्रत्याशियों की लिस्‍ट

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...