बच्‍चों ने देखा मिट्टी के अंदर से निकला हाथ, फिर जो हुआ…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गोरखपुर : शौच के लिए खेत में गये बच्‍चों को मिट्टी के अंदर किसी आदमी का हाथ दिखा। बच्‍चे डर गये और भागे-भागे घर पहुंचे। परिजनों को सबकुछ बताया। परिजनों ने इसकी सूचना गांव के प्रधान पति अजय सिंह उर्फ रिंकू को बताया। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी खुदवाकर शव को बाहर निकलवाया। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की सिर पर गहरे जख्‍म के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान 55 साल के नारद मुनी साहनी के रूप में हुई है। वह गोरखपुर के पिपराइच के बैलो गांव के सबहिया के रहनेवाले थे। लाश पिपराइच के चकिया गांव के बाहर नहर के पास खेत में मिली।

जिस खेत में शव गाड़ा गया था वह महराजगंज के श्यामदेउरवा बेलराई निवासी एक व्यक्ति की बतायी जा रही है। जहां शव मिला है उस इलाके का आधा हिस्सा महराजगंज व आधा गोरखपुर में आता है। मृतक के शरीर पर अंडरवीयर व बनियान ही था। पुलिस का कहना है कि दो दिन पूर्व शव को दफनाया गया होगा।

मृतक नारद मुनि पेंट पालिश का काम करता था। वह प्रतिदिन साइकिल से काम पर जाते थे। कभी- कभी जिसके घर काम करते थे वहीं रूक जाते थे। मंगलवार की सुबह वह काम पर गए थे तभी से वापस नहीं आए। चूंकि पहले भी कई बार काम करने की जगह वह रूक चुके हैं, इसीलिए परिजन निश्चिंत थे। मृतक नारद मुनि का इकलौता 20 वर्षीय बेटा हैदराबाद में रहकर फर्नीचर का काम करता है। भतीजा सोनू साहनी ने शव की पहचान की। सोनू ने बताया कि पट्टीदारों से जमीन का मुकदमा चलता है। मारपीट भी हुआ था वे लोग जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं। परिजनों ने पट्टीदारों पर ही आशंका जताई है।

इसे भी पढ़ें : 8 साल के मासूम के सामने बाप का मर्डर, बोला- मामा पेट पर चढ़कर…

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में फिर सड़क पर दौड़ी मौत, देखिये कैसे फूटा लोगों का आक्रोश

इसे भी पढ़ें : दिन भर किया धंधा, रात को हो गया कांड, पुलिस बोली- आप तो बहुत…

इसे भी पढ़ें : छात्रा को छेड़ रहा था युवक, मां ने ऐसे सिखाया सबक, देखें…

इसे भी पढ़ें : इंडीज को 6 विकेट से हराया, इन नये खिलाड़‍ियों ने किया कमाल

इसे भी पढ़ें : भड़के शिक्षा मंत्री, बोले- कागज का पुलिंदा नहीं, काम दिखाईये  

इसे भी पढ़ें : शिक्षक नियोजन प्रक्रिया पर लगी रोक, जानिये क्‍या बोले अभ्यर्थी…

इसे भी पढ़ें : भड़के शिक्षा मंत्री, बोले- कागज का पुलिंदा नहीं, काम दिखाईये  

इसे भी पढ़ें : आर-पार की लड़ाई में जुटी पुलिस, देखें वीडियो…

spot_img

Related articles:

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो

Kohramlive : विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद...