Megan Fox ने बरगद की छांव तले बॉयफ्रेंड से पहले की सगाई, फिर पिया खून (Video)

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: पॉपुलर अमेरिकन एक्ट्रेस और मॉडल मेगन फॉक्स(Megan Fox) ने अपने बॉयफ्रेंड मशीन गन केली से सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी मेगन फॉक्स ने सोशल मीडिया पर गन केली के साथ इंगेजमेंट की एक रोमांटिक वीडियो शेयर कर दी है। इस वीडियो में गन केली उन्हें रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं।  गन केली ने मेगन को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया है।  गन केली ने मेगन को उसी पेड़ के नीचे प्रपोज किया है जहां दोनों एक-दूसरे के प्यार में दीवाने हो गए थे।

मेघन और गन के रिश्ते को लेकर साल 2020 में खबरें सामने आने लगी थीं।  दोनों ने जल्द ही अपने रिलेशनशिप क इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था।  अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने के बाद ये कपल हॉलीवुड के मोस्ट टॉक्ड कपल बन गए थे। दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने के साथ रोमांटिक कैप्शन शेयर करते थे पॉपुलर अमेरिकन एक्ट्रेस और मॉडल मेगन फॉक्स ने अपने बॉयफ्रेंड मशीन गन केली से सगाई कर ली है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Megan Fox (@meganfox)

बरगद के नीच यादगार बनी मोहब्बत

एक लंबे और प्यार भरे मैसेज के साथ मेगन ने अपनी इंगेजमेंट की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी।  मेगन ने लिखा कि जुलाई 2020 में इसी बरगद के नीचे दोनों एक दूसरे से मिले।  तकरीबन डेढ़ साल के बाद उसी जगह पर कैली ने उन्हें प्रपोज किया और शादी के लिए पूछा।  इसके आगे मेगन लिखती हैं कि उन्होंने अपनी लाइफटाइम के लिए कैली को हां कह दिया।  कैली ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी सगाई की न्यूज फैन्स के साथ साझा की है। जिसमें उन्होंने वो रिंग भी दिखाई है जिसमें एमरॉल्ड और डायमंड दोनों जड़े हैं।  दोनों के बर्थ स्टोन को मिलवाकर कैली ने मेगन के लिए ये खास रिंग डिजाइन करवाई।  मेगन फॉक्स ने बताया है कि मैंने हां कह दिया है और इसके बाद हमने एक दूसरे का खून भी पिया।

गन केली ने ​​​​​​​मेगन के लिए खुद डिजाइन​​​​​​​ की इंगेजमेंट रिंग​​​​​​​

मेगन फॉक्स के लिए इंगेजमेंट रिंग को मशीन गन केली ने खुद डिजाइन किया है। इंगेजमेंट रिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर गन केली ने लिखा, ”हां, इस लाइफ में और हर लाइफ में, जिस पेड़ के नीचे हमें प्यार हुआ था। उसी के नीचे मैं उसे दोबारा ले गया और उससे शादी के लिए पूछा। मुझे पता है ट्रेडिशन एक रिंग का है, लेकिन मैंने स्टीफन वेबस्टर के साथ मिलकर 2 रिंग्स डिजाइन कीं। एक एमरल्ड (पन्ना) जो उसका बर्थ स्टोन है और डायमंड जो मेरा बर्थ स्टोन है। दोनों स्टोन 2 मैग्नेटिक बैंड में लगे हैं, जो कांटों की शेप में हैं और आकर एक दूसरे की तरफ आकर मिल रहे हैं। यह दो आत्माओं का एक दिल बनाते हैं, यही हमारा प्यार है। 1-11-2022।’

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पंजाबी सिंगर का गन प्वाइंट पर अपहरण, मौ’त, सनसनी…

Kohramlive : पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर...

राजपाल यादव की शॉर्ट फिल्म ‘उबाल’ इस रोज होगी रिलीज…

Kohramlive : अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों लगातार नये...

Karisma Kapoor के बच्चों को बड़ी राहत, संजय कपूर के बैंक अकाउंट फ्रीज…

करिश्मा कपूर(Karisma Kapoor) के बच्चों समायरा कपूर एवं कियान राज कपूर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सौतेली मां प्रिया कपूर को संपत्ति बेचने, ट्रांसफर करने या गिरवी रखने से रोक दिया गया है।

 दिग्गज एक्टर का निधन…

फिल्मी दुनिया में हर किरदार में घुल जाने वाले दिग्गज एक्टर भरत कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका सोमवार को निधन हो गया। 80 साल के भरत कपूर उम्र से जुड़ी दिक्कतों के कारण आखिरी सांस ली। अभिनेता अवतार गिल ने मीडिया को