spot_img

NEET PG काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी, जानें तारीखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने NEET PG काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। नीट पीजी अभ्यर्थी mcc.nic.in पर जाकर एमडी, एमएस, डिप्लोमा, पीजी डीएनबी कोर्सेज में एडमिशन के सभी राउंड का शेड्यूल देख सकते हैं।

चार राउंड में होगी काउंसलिंग

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कल ही घोषणा कर दी थी कि नीट-पीजी काउंसलिंग 12 जनवरी से शुरू होगी। नीट फुल शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग फर्स्ट राउंट का रिजल्ट 22 जनवरी को जारी होगा। एमसीसी ने पहले ही यह बता दिया था कि काउंसलिंग चार राउंड में होगी। राउंड-1 12 जनवरी से 28 जनवरी, राउंड-2 3 फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगा। मॉप अप राउंड 22 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा। इन तीनों राउंड्स के अलावा एक ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड भी होगा।

पहले ही शुरू हो चुकी है राज्यवार काउंसलिंग

 एमसीसी ऑल इंडिया कोटा सीटों में नीट यूजी प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए 15 फीसदी और नीट पीजी प्रवेश 2021 के लिए 50 फीसदी सीटों पर ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करेगा। यूजी और पीजी दोनों स्तरों के लिए बाकी बची सीटों (स्टेट कोटा) के लिए राज्यवार काउंसलिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

आरक्षण के नियम इस प्रकार रहेंगे

  1. एससी – 15 फीसदी
  2.  एसटी – 7.5 फीसदी
  3. दिव्यांग – क्षैतिज आरक्षण – 5 फीसदी
  4. ओबीसी – नॉन क्रीम लेयर (केंद्र की ओबीसी लिस्ट के मुताबिक) – 27 फीसदी
  5. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ( EWS ) – 10 फीसदी

आपको बता दें कि नीट-पीजी परीक्षा 11 सितंबर, 2021 को हुई थी। उससे पहले जनवरी और अप्रैल में दो बार परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया था। पूरे देश में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द करने की मांग करते हुए पिछले महीने प्रदर्शन किया था और काम का बहिष्कार किया था।  सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने एक अंतरिम आदेश में वर्ष 2021-22 के नीट-पीजी मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू करने को मंजूरी दे दी।

इसे भी पढ़ें : जानिए क्यों दी जाती है शैंपू से दो बार बाल धोने की सलाह

इसे भी पढ़ें : साथ-साथ करता था धंधा, जानिये क्‍या हुआ ऐसा कि मार डाला

इसे भी पढ़ें : ईशा गुप्ता ने इस वेब सीरीज में जमकर दिए इंटीमेट सीन और किया Liplock…देखें

इसे भी पढ़ें : दोस्‍तों के साथ रात को हुई थी कहासुनी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश

इसे भी पढ़ें : बंद खदान में तैर रही थी मुखिया की लाश, परिजन बोले…

इसे भी पढ़ें : झील में बोटिंग कर रहे थे सैलानी, अचानक हुआ ऐसा कि काल के गाल में समा गये 10 लोग

इसे भी पढ़ें : झील में बोटिंग कर रहे थे सैलानी, अचानक हुआ ऐसा कि काल के गाल में समा गये 10 लोग

इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में अलबदर के दो आतंकी ढेर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...