पत्नी रेचल के साथ पटना पहुंचे तेजस्वी, एयरपोर्ट पर क्‍यों चौंकी राजेश्‍वरी, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी रेचल उर्फ राजेश्वरी यादव के साथ सोमवार को पटना पहुंचे। रात साढ़े आठ बजे करीब दोनों पति-पत्नी एयरपोर्ट से बाहर निकले। उनके स्‍वागत के लिए शाम से ही कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर जमे थे। जैसे ही दोनों बाहर निकले, ढोल-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर रेचल चौंंक गई।

बहू के स्‍वागत के लिए पटना में पहले से थीं राबड़ी देवी

तेजस्‍वी के पटना आने से पहले उनकी मां राबड़ी अपनी छोटी बहू के स्वागत के लिए पटना पहुंच चुकी थीं। लौटने के बाद राबड़ी देवी ने कहा था कि वो सबको तेजस्वी की शादी की मिठाई खिलाएंगी। बता दें कि 11 नवंबर को तेजस्वी यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड रेचल के साथ शादी की। उनकी शादी के दिन 3 बजे तक कयासों का दौर चल रहा था कि उनकी शादी है या सगाई। तेजस्वी ने शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। शादी में केवल उनके नजदीकी रिश्तेदार ही शरीक हुए थे। राजनीतिक लोगों में परिवार के बाहर के लोगों में केवल यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी ही थे।

वरमाला के बाद पता चला था कि शादी है

तेजस्वी की वरमाला की तस्वीरें लोगों के सामने आई तब लोगों को पता चला कि नेता प्रतिपक्ष की सगाई नहीं बल्कि शादी है। तबतक उनकी पत्नी का नाम किसी को पता नहीं था। कोई उनकी पत्नी का नाम एलैक्सिस बता रहा था, तो कोई राजश्री। बाद में तेजस्वी की बहन ने रोहिणी ने ट्वीट कर उनकी पत्नी का नाम बताया। इसके बाद लोगों को पता चला कि उनकी पत्नी का नाम रेचल है।

खरमास से पहले आगमन

बता दें कि 14 तारीख को खरमास प्रारंभ हो रहा ह। खरमास के माह में कोई भी शुभ कार्य संपन्न नहीं होता है। अगर 15 तारीख से पहले तेजस्वी की दुल्हन पटना नहीं आती तो उन्हें पूरे एक महीने तक ससुराल आने के लिए इंतजार करना पड़ता, यही वजह है कि वह 13 दिसंबर को दोनों पटना आ गए।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

Bihar : मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची का...

बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

Bihar : बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में घिरे...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...