spot_img

विक्की जैन की हुई एक्‍ट्रेस अंकिता लोखंंडे, फोटो शेयर कर लिखा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : अंकिता और विक्की ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, जिसे देखकर हर कोई कन्फ्यूज हो रहा है। इन फोटोज में दोनों मराठी दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे हैं। फोटोज में अंकिता ने पिंक और गोल्डन बॉर्डर वाली सिंपल ग्रीन साड़ी पहनी है। जिसमें रस्‍में मराठी अंदाज में निभाई जा रही हैं। माथे पर टीका और हरी साड़ी पहने अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। विक्‍की के साथ वो रस्‍मों को इंजॉय करती नजर आईं। उन्‍होंने अपनी इस खुशी को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है। उनकी ये तस्‍वीर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Jain (@jainvick)

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को शादी से पहले की रस्म के लिए पारंपरिक परिधान में देखा जा सकता है। वहीं विक्की ने सिंपल कुर्ता पहना है। बता दें अंकिता मराठी हैं इसलिए उन्होंने अभी मराठी रीति रिवाज से शादी की है, लेकिन 14 दिसंबर को अंकिता जैन रीति-रिवाजों के अनुसार विक्की के साथ सात फेरे लेंगी। अंकिता ने एक तस्‍वीर अपने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट करते हुए लिखा, पवित्र। साथ ही उन्‍होंने दिल वाले इमोजी भी बनाएं। वहीं विक्की ने भी कुछ तस्‍वीरें साझा की। जिसमें उन्‍होंने मराठी में अपनी शादी के हैशटैग #AnViKiKahani के साथ एक नोट लिखा। कैप्शन था, “मी आमच्यवर प्रेम करतो” लेकिन “पिक्चर तो अच्छी है।”

बता दें दोनों ने दिसंबर की शुरुआत एक धमाकेदार पार्टी से की थी। उन्‍होंने अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी रखी थी। पवित्र रिश्ता अभिनेत्री ने जश्न की रात से कई वीडियो साझा भी किए। इस जोड़ी ने कई बॉलीवुड ट्रैक्स पर डांस किए। उत्सव से पहले, अंकिता और विक्की 30 नवंबर को करीबी दोस्तों को शादी के निमंत्रण बांटने के लिए निकले थे।

अंकिता ने कुछ दिन पहले अपनी गर्लगैंग के साथ बैचलरेट पार्टी भी की थी। अंकिता और विक्की महीने की 14 तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अंकिता ने अपने वेडिंग फंक्शन की सभी थीम का खास ख्याल रखा है। उनकी दोस्त अमृता खानविलकर और अभिज्ञान भावे शादी से पहले एक केलवन यानि खास कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

इसे भी पढ़ें : कोख जननी, सर्वाइकल कैंसर जैसे घाव न दे इन्‍हें : बन्‍ना गुप्‍ता…वीडियो

इसे भी पढ़ें : सर, सर जागिये वरना लाशें गिनते रह जाईयेगा, देखें फिर पुलिस ने क्‍या किया…

इसे भी पढ़ें : INTERNATIONAL FLIGHTS पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला…

 

इसे भी पढ़ें : Karisma Kapoor के बच्चों को बड़ी राहत, संजय कपूर के बैंक अकाउंट फ्रीज…

इसे भी पढ़ें :  दिग्गज एक्टर का निधन…

इसे भी पढ़ें : Social Media : खुशियों की दस्तक फिर से, ये TV एक्ट्रेस बनेगी दूसरी बार मां…

इसे भी पढ़ें : Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

इसे भी पढ़ें : Bhojpuri Star : भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल… देखें

spot_img

Related articles:

Karisma Kapoor के बच्चों को बड़ी राहत, संजय कपूर के बैंक अकाउंट फ्रीज…

करिश्मा कपूर(Karisma Kapoor) के बच्चों समायरा कपूर एवं कियान राज कपूर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सौतेली मां प्रिया कपूर को संपत्ति बेचने, ट्रांसफर करने या गिरवी रखने से रोक दिया गया है।

 दिग्गज एक्टर का निधन…

फिल्मी दुनिया में हर किरदार में घुल जाने वाले दिग्गज एक्टर भरत कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका सोमवार को निधन हो गया। 80 साल के भरत कपूर उम्र से जुड़ी दिक्कतों के कारण आखिरी सांस ली। अभिनेता अवतार गिल ने मीडिया को

Social Media : खुशियों की दस्तक फिर से, ये TV एक्ट्रेस बनेगी दूसरी बार मां…

TV की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है, जिसने सोशल मीडिया(Social Media) पर खुशी की लहर दौड़ा दी है।

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Bhojpuri Star : भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल… देखें

भोजपुरी(Bhojpuri) स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक मामला अभी कोर्ट में लंबित है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते की चर्चा थमने