MP: एक बार फिर से इंदौर शहर स्वच्छता में बाजी मार गया। देश के सबसे साफ शहर का पुरस्कार प्राप्त किया है। शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए कार्यक्रम में इंदौर को यह पुरस्कार दिया।आपको बता दें कि यह लगातार पांचवां साल है जब इंदौर सफाई में देश भर में अव्वल आया है। भारत सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने देश में हुए इस वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम घोषित किए। इन्दौर शहर को देश के सबसे स्वच्छ शहर होने का पुरस्कार पहली बार साल 2017 में मिला था। इसी प्रकार नगर निगम इन्दौर ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए सम्पूर्ण देश में सफाईमित्र सुरक्षा चैलेंज में भी देश के प्रथम शहर होने का पुरस्कार प्राप्त किया।
साल 2016 से ही इन्दौर नगर निगम, शहर के नागरीकों के सहयोग से घर-घर कचरा कलेक्शन, गीला-सूखे कचरे को अलग अलग करना , सैनिटेशन के तहत टॉयलेट एवं यूरिनल का निर्माण तथा गीले-सूखे कचरे के शत-प्रतिशत प्रोसेसिंग सुनिश्चित की गई थी।
सीएम ने जताई खुशी
इंदौर को लगातार पांचवे साल देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा मिलने पर सीएम शिवराज ने खुशी जताते हुए इंदौर की जनता को प्रणाम किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘अरे वाह भिया, छा गया अपना इंदौर फिर से। इंदौर अद्भुत है, गजब है। धन्य है इंदौर की जनता, इंदौर की जनता को मेरा प्रणाम जिन्होंने इंदौर को लगातार 5वीं बार स्वच्छता में शीर्ष पर बनाए रखा। बधाई जनप्रतिनिधियों को, सांसद, विधायक, प्रशासन, स्वच्छता कर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों को। बधाई इंदौर। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह जी को बहुत-बहुत बधाई। मेरा मन आनंद से भरा है, ये इंदौर है जो निरंतर स्वच्छता के विभिन्न मानकों पर नंबर वन आ रहा है। ये इंदौर की जनता की इच्छाशक्ति का परिणाम है, जो अपने शहर को अपने घरों की तरह स्वच्छ रखने का संकल्प लिए हुए है।
अरे वाह भिया, छा गया अपना इंदौर फिर से
इंदौर अद्भुत है,गजब है। धन्य है इंदौर की जनता,इंदौर की जनता को मेरा प्रणाम, जिन्होंने इंदौर को लगातार 5वीं बार स्वच्छता में शीर्ष पर बनाए रखा। बधाई जनप्रतिनिधियों को,सांसद,विधायक, प्रशासन,स्वच्छता कर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों को।
बधाई इंदौर..— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 20, 2021
प्रदेश के शहरी विकास मंत्री श्री @bhupendrasingho जी को बहुत-बहुत बधाई। मेरा मन आनंद से भरा है, ये इंदौर है जो निरंतर स्वच्छता के विभिन्न मानकों पर नंबर वन आ रहा है। ये इंदौर की जनता की इच्छाशक्ति का परिणाम है, जो अपने शहर को अपने घरों की तरह स्वच्छ रखने का संकल्प लिए हुए है। pic.twitter.com/U8Ho94xc55
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 20, 2021
इसे भी पढ़ें : REAKING : छक्के के साथ भारत ने छुड़ाये कीवी टीम के “छक्के”
इसे भी पढ़ें :नहीं धराता तो कई कोयला कारोबारी का हो जा जाता…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम फैसला, ऑफलाइन मोड में होगी CBSE, ICSE की परीक्षा
इसे भी पढ़ें :इस स्कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत
इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी
इसे भी पढ़ें : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…
इसे भी पढ़ें : LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें
इसे भी पढ़ें : चेकपोस्ट पर तैनात ASI पर चढ़ा दी कार, मौके पर मौ’त…
इसे भी पढ़ें : अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, झारखंड समेत इन राज्यों में अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने खेला फुटबॉल, खुद शेयर किया वीडियो… देखें






