spot_img

…और काल के गाल में समा गई बरती

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : बस ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, वहीं बाइक सवार दो अन्‍य लोग घायल हो गये। दुर्घटना गढ़वा के भागलपुर मोड़ के पास घटी। मृतका की पहचान रमना थाना क्षेत्र के रमना गांव निवासी श्याम बिहारी राम की पत्नी बरती देवी (60) के रूप में हुई। जबकि घायलों में उनके बेटे बिंदु राम (35) और बहू रजिया देवी (30) शामिल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना के संबंध में घायल बिंदु राम ने बताया कि तीनों लोग एक बाइक पर सवार होकर गुरुवार को अपने घर से महुलिया गांव आए थे। रजिया देवी की तबीयत खराब थी। उन्हें शुक्रवार को इलाज के लिए लेकर मेदिनीनगर गए थे। वापस लौटने के दौरान भागलपुर मोड़ के पास गढ़वा से रंका की ओर जा रही एक बस ने धक्का मार दिया। जिससे सभी लोग सड़क पर गिर गए। बस का पिछला चक्का बरती देवी के सिर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

Read More : रांची के मोस्‍ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्‍सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)

Read More : विदेशी को देखते ही फैली अफवाह, हो गया हंगामा

Read More : BREAKING : CIP में गार्ड को मारी गोली, मौत

Read More : क्रिकेटर Dinesh karthik के घर गूंजी किलकारी, तस्वीर आई सामने

Read More : जमीन एक, दावेदार दो… बना जी का जंजाल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...