spot_img
spot_img

एक दारोगा चुपके से घुस आया बेडरूम में, क्‍या किया दूसरी की बीवी के साथ, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पतरातू : चुपके से बेडरूम में घुस आया एक दारोगा की धुनाई कर दी गई। बाद में उस दारोगा को पतरातू पुलिस के हवाले कर दिया गया। दारोगा का नाम सत्‍येंद्र पाल है। वह रांची का रहनेवाला है और वर्ततान में धनबाद में पोस्‍टेड है। एक तबका दारोगा को बचाने में लगा हुआ है, वहीं कुछ लोग इस कोशिश में लगे हैं कि कानून सम्‍मत कार्रवाई हो। जिस महिला के बेडरूम में दारोगा घुसा था, उस रूम की महिला के साथ ILU-ILU रहने की बात छनकर सामने आई है। पकड़े जाने के बाद घरवालों को पता चला कि दोनों एक कॉलेज में पढ़ते थे। शादी से पहले से ही दोनों का संबंध है। 2014 में शादी होने के बाद चोरी-छिपे दोनों का मिलना-जुलना लगा रहा। महिला को एक 5 साल का बच्‍चा भी है। उसके पति एक बड़ी कारपोरेट कंपनी में कार्यरत है।

आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार यह दारोगा बीते शाम अपनी स्‍वीफ्ट कार से पतरातू पहुंच गया था। दारोगा उस पल का इंतजार करने लगा कि महिला का पति रात्रि ड्यूटी में निकले और परिवार के अन्‍य लोग सो जाएं। यह पल आते ही दारोगा चुपके से महिला के बेडरूम में घुस गया। अचानक देर रात महिला के देवर की नींद खुली। देवर बाथरूम की ओर जा रहा था। तभी उसने भाभी के कमरे के अंदर से आई आवाज को सुना। देवर ने सोचा भईया तो ड्यूटी गये, यह कौन शख्‍स है। दरवाजा खोलाया गया तो लोग दंग रह गये। दोनों ऐसे हालत में पाये गये कि सबका खून खौल उठा। दारोगा भागा। शोर-शराबा सुन जुट आये लोगों ने दारोगा को खदेड़ा और उसे दबोच लिया। पहले जमकर कुटाई कर दी और फिर पहुंचा दिया पतरातू थाना। आसपास के कुछ लोगों ने महिला को कोसना शुरू किया, वहीं घरवालों में से कुछ ने कहा- शुरू से ही इसका चाल-चलन ठीक नहीं है। इसका मायके रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में है। पतरातू पुलिस का कहना है महिला के पति ने थाने में एक आवेदन दिया है। आवेदन दमदार नहीं है, जिस कारण पूरे मामले से रामगढ़ एसपी को अवगत करा दिया गया है। रामगढ़ एसपी ने पूरी घटना की जानकारी धनबाद एसपी को दे दी है। विभागीय कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

इसे भी पढ़ें : फिर विवादों में Shilpa के Raj, Pornography में जेल

इसे भी पढ़ें : एक हस्‍ती को सलटाने आया खुराफाती शाहरूख धराया, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : नहीं धराता तो मिटा देता रांची के एक हस्‍ती को, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...