kohramlive desk : पति-पत्नी का रिश्ता पवित्र माना जाता है। लेकिन एक दिल दहला देने वाली ऐसी वारदात सामने आ रही है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दो बहनों की शादी होती है अलग-अलग युवकों से। शादी होने के बाद दोनों बहनों का कथित तौर पर उनके पति वर्जिनिटी टेस्ट कराते है। जिसमें एक युवती सफल हो जाती है और दूसरी युवती कथित तौर पर उसमें फेल हो जाती है। यह घटना महाराष्ट्र के कोल्हापुर की है।

वर्जिनिटी टेस्ट कराने के बाद पंचायत ने उनके पतियों को उनसे तलाक लेने की इजाजत दे दी है। दोनों ही बहन कोल्हापुर के कंजरभट समुदाय से हैं। दोनों की शादी नवंबर 2020 में एक ही समुदाय के दो पुरुषों से हुई थी। दोनों बहनों ने पंचायत और अपने -अपने पतियों के खिलाफ कानूनी कारवाई करने के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया है। अपने शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि विवाह के बाद समुदाय की परंपरा के अनुसार दोनों बहनों का वर्जिनिटी टेस्ट (कौमार्य परीक्षण) किया गया था। एक बहन उस टेस्ट में कथित तौर पर पास हो गई जबकि दूसरी के फेल होने पर उस पर शादी से पहले संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित बहनों ने बताया, ‘हमने कर्नाटक के बेलगाम में शादी की और शादी के चार दिन बाद ही हमें ससुराल वालों के हाथों यातना का शिकार होना पड़ा। वर्जिनिटी टेस्ट से गुजरने के बाद हमे पांचवें दिन कर्नाटक से वापस कोल्हापुर हमारे घर भेज दिया गया। हमारे परिवार ने ससुराल वालों की हर डिमांड को पूरी करने की कोशिश की लेकिन इससे भी चीजें बेहतर नहीं हुईं। सामुदायिक पंचायत ससुराल वालों की मौजूदगी में घोषित कर दिया गया कि हमारा तलाक हो चुका है। इसलिए हम बहनों ने सहायता के लिए एक महिला एसोसिएशन से संपर्क किया और बाद में अपने पतियों के खिलाफ मामला दर्ज कराई। शिकायतकर्ता की मां ने इस मामले में सहायता के लिए महाराष्ट्र अंधविश्वास निर्मूलन समिति से संपर्क किया और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

निर्मूलन समिति की सुजाता मेत्रे ने कहा कि
अंधविश्वास निर्मूलन समिति की सुजाता मेत्रे ने कहा कि उनकी मांग है कि दोनों बहनों के पतियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जाए। मेत्रे के अनुसार महिलाओं के लिए वर्जिनिटी टेस्ट जैसे अपराध और अशोभनीय कार्य के लिए ऐसे सामुदायिक पंचायतों को समाप्त करने की आवश्यकता है। पुलिस ने इस मामले में पति और ससुराल वालों सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है । पुलिस जांच में जुट गई है।







