गुमला में ओझा-गुणी के आरोप में वृद्ध की टांगी से काटकर हत्‍या

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • हत्‍या के आरोप में दो लोगों को किया गया गिरफ्तार

GUMLA : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के परसा नवाटोली में बुधवार को रात में ओझा-गुणी के आरोप में 65 साल के वृद्ध रंथू मुंडा की हत्या टांगी से काट कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर  रायडीह थाना प्रभारी नीतीश कुमार और चैनपुर एसडीपीओ सिरिल मरांडी दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। हत्या के आरोप में सुधीर मुंडा व छोटू मुंडा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी को कुंए से बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें :पैन को आधार से लिंक कराने की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करा सकते हैं लिंक

घर के बाहर ले जाकर काट दिया

जानकारी के मुताबिक रात को रंथू मुंडा समेत घर के सभी सदस्य रात्रि खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान गांव के दो अपराधी सुधीर मुंडा व छोटू मुंडा घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे। घर के तीन सदस्यों को एक रूम में बंद कर रंथू मुंडा को घर के अंदर ही मारपीट करने लगे। घर से बाहर निकाल कर टांगी से काटकर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें :1 April: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

प्रतिशोध के कारण की हत्‍या

ग्रामीणों के अनुसार होली के दिन गांव के ही 16 साल की संगीता कुमारी की तबीयत खराब होने के कारण मृत्यु हो गयी थी। संगीता कुमारी के भाई सुधीर मुंडा को शक था कि रंथू मुंडा ने जादू-टोना कर उसकी बहन को बीमार कर दिया था। इस कारण उसकी मृत्यु हो गई। इसके प्रतिशोध में सुधीर मुंडा व छोटू मुंडा ने रंथू मुंडा की हत्या कर दी। मृतक की पत्नी जमुनी मुंडाइन ने कहा कि मेरे पति रंथू मुंडा गांव मे बहुत दिनो से झाड़-फूंक और ओझा-गुणी का काम करते थे।

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष...