spot_img

महाशिवरात्रि‍ पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बोल बम से गूंजा मंदिर परिसर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची/देवघर : महाशिवरात्रि के मौके पर गुरुवार को रांची के पहाड़ी मंदिर और देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम समेत सभी शिवालयों में सुबह से भक्‍तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद मांगा। सुबह 4 बजे से ही पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव, बोल बम के नारों से गूंज उठा। आस्‍था के केंद्र बाबा वैद्यनाथ धाम में बुधवार की रात से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। सुबह तक भक्‍तों की संख्‍या हजारों में पहुंच गई।

 

 

इसे भी पढ़ें : सदर अस्पताल के लिफ्टमैन की छत से गिरने से मौत, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

बढ़ते भीड़ को संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन भी मुस्‍तैद दिखी। रात में शिवालयों में भगवान शिव व माता पार्वती का शुभ विवाह कराया जाएगा। कोरोना के कारण 27 साल में पहली बार बाबा वैद्यनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर जुलूस, बारात और झांकी नहीं निकाली जाएगी।

इसे भी पढ़ें : टीचर ने छात्रा को किया KISS, पड़े थप्पड़े-थप्पड़ (VIDEO)

 

उतारे गए सभी पंसशूलों की हुई विशेष पूजा

इससे पूर्व, बाबा वैद्यनाथ धाम में मंगलवार को उतारे गए सभी 22 मंदिर के पंचशूल की विशेष पूजा कर बुधवार को मंदिर के शिखर पर पुन: स्थापित किया गया। इस दौरान पंचशूल को छूने व सिर पर लगाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पंचशूल स्थापित होने के बाद सबसे पहला गठबंधन सरदार पंडा द्वारा कराया गया। इसके बाद आम भक्तों द्वारा गठबंधन कराने का सिलसिला आरंभ हुआ।

इसे भी पढ़ें : शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...