Sachin Tendulkar के घर के बाहर गजब नजारा, उमड़ी भीड़… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मुंबई में आज नजारा कुछ खास था। वजह… क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) का 53वां जन्मदिन। 24 अप्रैल की सुबह से ही उनके घर के बाहर फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा, हर किसी की ख्वाहिश बस एक थी कि किसी तरह अपने हीरो की एक झलक मिल जाये।

Sachin Tendulkar ने काटा केक

सचिन ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया। पत्नी अंजलि के साथ घर के बाहर आकर उन्होंने केक काटा। जैसे ही केक कटा, तालियों की गूंज और ‘सचिन… सचिन’ के नारों ने माहौल को स्टेडियम में बदल दिया। उनके सबसे बड़े फैन सुधीर ने तिरंगा लहराया और शंख बजाकर इस पल को और खास बना दिया। केक काटने के बाद सचिन खुद आगे बढ़े, फैंस से मिले और उनका धन्यवाद किया।

इसे भी पढ़े : रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में मचा तहलका, पहुंचे SSP… देखें

इसे भी पढ़े : मां चली गई, पर बेटा डटा रहा मैदान पर…

‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच यह जन्मदिन किसी जश्न से कम नहीं दिखा। सचिन हरे रंग की शर्ट में थे, जबकि अंजलि पीले सूट में नजर आईं। मैदान से भले ही 2013 में सचिन ने विदाई ले ली हो, लेकिन फैंस के दिलों में आज भी वही जुनून जिंदा है, जो कभी वानखेड़े में गूंजता था, आज उनके घर के बाहर सुनाई दिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...