spot_img
spot_img
spot_img

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में मचा तहलका, पहुंचे SSP… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में आज भोरे-भोर तहलका मच गया। बीती देर रात यहां जो हुआ, उसने पूरे इलाके को दहला दिया है। मंदिर में तैनात गार्ड की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बिरसा मुंडा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से मंदिर की सुरक्षा में तैनात था।

सुबह श्रद्धालुओं ने देखा खौफनाक मंजर

शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु रोज की तरह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो उनकी आंखों के सामने जो दृश्य था, उसने रूह कंपा दी। परिसर में गार्ड का शव पड़ा था। अफरा-तफरी मच गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही रांची SSP समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले को खंगाल रही है। स्थानीय लोग पुराने विवाद की आशंका जता रहे हैं। वहीं दान पेटी से पैसे निकाले जाने की बात भी सामने आ रही है।

CCTV खंगाले जा रहे, डॉग स्क्वाड भी एक्टिव

मंदिर परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों की पहचान की कोशिश तेज कर दी गई है। मौके पर डॉग स्क्वाड और FSL टीम भी पहुंच चुकी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...