मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स और फैंस से मांगी माफी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहने को लेकर हो रही आलोचनाओं पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कड़ा जवाब दिया है। स्टार्क ने साफ किया कि वह किसी लापरवाही या कमिटमेंट की कमी की वजह से नहीं, बल्कि चोट से उबरने की प्रक्रिया में होने के कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेल पा रहे हैं। इससे पहले उनकी पत्नी और ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान Alyssa Healy ने भी सोशल मीडिया पर उनकी गैरमौजूदगी को लेकर जानकारी साझा की थी। IPL 2026 में Delhi Capitals का हिस्सा रहे स्टार्क अब तक टीम से नहीं जुड़े हैं। इसके बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच उनकी प्रतिबद्धता को लेकर बहस छिड़ गई। भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने विदेशी क्रिकेटरों की उपलब्धता और कमिटमेंट पर सवाल उठाये थे। इस पर स्टार्क ने सामने आकर बताया कि ऑस्ट्रेलियाई समर के दौरान उन्हें कोहनी और कंधे में चोट लगी थी। शुरुआत में चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं था, लेकिन बाद में पता चला कि पूरी तरह फिट होने के लिये उन्हें समय चाहिये। फिलहाल वह रिहैब और रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं, Cricket Australia पहले ही घोषणा कर चुका है कि स्टार्क के अलावा Josh Hazlewood और Pat Cummins भी वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण IPL के शुरुआती चरण से बाहर रहेंगे। स्टार्क ने मीडिया में चल रही खबरों पर नाराजगी जताते हुये कहा कि कुछ लोग अधूरी और गलत जानकारी के आधार पर बयान दे रहे हैं। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें उनके शरीर की हालत के बारे में उनसे ज्यादा जानकारी हो। स्टार्क ने अपनी टीम Delhi Capitals और फैंस से माफी भी मांगी। उन्होंने माना कि उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिये मुश्किल पैदा कर सकती है, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जल्द से जल्द फिट होकर टीम से जुड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। स्टार्क ने कहा कि वह लगातार टीम मैनेजमेंट के संपर्क में हैं और जैसे ही फिट होंगे, IPL में वापसी करेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...