spot_img

रांची में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में रविवार को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमलों के विरोध में वामपंथी दलों और जनवादी संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के प्रमुख स्थल अल्बर्ट एक्का चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां-बैनर और अपने-अपने संगठनों के झंडे लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने अमेरिका, इजरायल के साथ-साथ केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भी नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका-इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों से पूरी दुनिया में अस्थिरता और तबाही का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने रांची और झारखंड की जनता से अपील की कि वे जहां हैं, वहीं से इस “तानाशाही” के खिलाफ आवाज बुलंद करें। नेताओं ने आरोप लगाया कि फिलिस्तीन में निर्दोष लोगों की बड़ी संख्या में हत्या की जा रही है और अब ईरान पर बेबुनियाद आरोप लगाकर युद्ध छेड़ा गया है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाये। उनका कहना था कि भारत की पारंपरिक विदेश नीति संतुलन और शांति की रही है, लेकिन मौजूदा रुख उससे अलग दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें : Maruti Suzuki कर रही है बड़ी तैयारी, जल्‍द लॉन्‍च कर सकती है ये दो नई SUV…

झारखंड में भाकपा (माले) के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि अमेरिका-इजरायल का गठजोड़ दुनिया के सामने बड़ा खतरा बनकर उभरा है। उन्होंने ईरान पर हमले को तत्काल रोकने की मांग करते हुये कहा कि इस संघर्ष में बच्चे, महिलाएं और निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन भारत सरकार की चुप्पी चिंताजनक है। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीएम) नेता सुखराम लोहरा ने कहा कि देश के जनवादी संगठन अमेरिका-इजरायल की “दादागिरी” के खिलाफ लामबंद हैं और भारत सरकार से युद्ध रोकने की पहल करने की मांग कर रहे हैं। ऑल इंडिया प्रगतिशील महिला संगठन (ऐपवा) की राज्य प्रमुख नंदिता ने कहा कि ईरान पर हमला जमीन और तेल पर कब्जे की रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने इसे अमेरिका-इजरायल की “गुंडागर्दी” बताते हुए कहा कि सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिये। प्रदर्शन में झारखंड जनाधिकार महासभा, भाकपा (माले), सीपीएम, भाकपा, आइसा, ऐपवा सहित कई सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुये। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि युद्ध नहीं रुका तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध और तेज किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : तेहरान पर बरसीं मिसाइलें, ईरान ने कहा, “जवाब देंगे और जोरदार देंगे”…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...