spot_img

तेहरान पर बरसीं मिसाइलें, ईरान ने कहा, “जवाब देंगे और जोरदार देंगे”…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : दुनिया की धड़कनें तेज हो गई हैं, आसमान में धुएं की लकीरें, सायरन की आवाजें और हर तरफ जंग का साया! इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई ठिकानों पर बड़ा हमला किया और फिर जो हुआ, उसने पूरे मध्य-पूर्व को बारूद के ढेर पर ला खड़ा किया। अब हालात ऐसे हैं कि दुनिया सांस रोके देख रही है, कहीं यह टकराव महायुद्ध का रूप न ले ले। तेहरान पर हमलों के बाद ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि हम अपने दुश्मनों को करारा जवाब देंगे। और फिर ईरान ने पलटवार करते हुये इजरायली और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने ऐलान किया कि जवाबी ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक दुश्मन झुक नहीं जाता। मिडिल ईस्ट की आग अब और फैल गई है। हिजबुल्लाह ने लेबनान से मिसाइलें दागीं तो यमन के हूती विद्रोही भी ईरान के समर्थन में मैदान में उतर आये। अब यह टकराव सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं रहा, पूरा क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया है। खबर है कि ईरान ने जवाबी हमलों में अबू धाबी, बहरीन, कुवैत, कतर और जॉर्डन तक मिसाइलें दागने का दावा किया। बताया गया कि बहरीन में US नेवी के 5वें फ्लीट मुख्यालय को भी निशाना बनाया गया। अबू धाबी में एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है, जिससे दहशत और बढ़ गई है। वहीं, इजरायली अधिकारियों ने दावा किया कि हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन को निशाना बनाया गया, हालांकि परिणाम स्पष्ट नहीं हैं।
इस दावे ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

बड़ा दावा: ईरान के रक्षा मंत्री की मौत!

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से दावा किया गया है कि हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री आमिर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर मोहम्मद पाकपूर के मारे जाने की आशंका जताई गई है।
हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन इस खबर ने तनाव को और भड़का दिया है। दक्षिणी ईरान के मिनाब में एक स्कूल पर हमले में कम से कम 24 लोगों की मौत की खबर है। सरकारी मीडिया के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 40 तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। मासूमों की मौत की खबर ने दुनिया को झकझोर दिया है।

‘अब कंट्रोल से बाहर’ ईरानी नेता की चेतावनी

ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमने चेतावनी दी थी, अब आप ऐसे रास्ते पर हैं, जिसका अंत आपके कंट्रोल में नहीं।”

दुबई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, उड़ानें ठप

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी, कई उड़ानें रोक दी गईं, हजारों यात्री फंस गये। ग्लोबल एयरलाइंस ने मिडिल ईस्ट की उड़ानें रद्द या स्थगित कर दी हैं। कतर एयरवेज ने भी दोहा आने-जाने वाली फ्लाइट्स रोक दीं तो UAE ने एहतियातन अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया। एयर इंडिया ने सुरक्षा को देखते हुये मिडिल ईस्ट जाने वाली अपनी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जंग का सार

  • तेहरान समेत कई ठिकानों पर अमेरिका-इजरायल का हमला
  • ईरान का जोरदार पलटवार, US बेस निशाने पर
  • हूती और हिजबुल्लाह भी जंग में कूदे
  • खाड़ी देशों तक मिसाइल हमलों का दावा
  • एयरस्पेस बंद, उड़ानें रद्द, दुनिया भर में अलर्ट
  • मासूमों की मौत से वैश्विक आक्रोश

इसे भी पढ़ें :

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...