गृहमंत्री के स्टाफ को परोसे गये गुलाब जामुन में मिला कांच का टुकड़ा, मचा तहलका…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोहतक आगमन के दौरान एमडीयू परिसर में आयोजित खादी और ग्रामोद्योग आयोग के कार्यक्रम में बड़ा मामला सामने आया है। गृह मंत्री के स्टाफ को परोसे गये गुलाब जामुन में कांच का टुकड़ा मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं।  जानकारी के अनुसार, फैकल्टी हाउस में तैयार किये गये भोजन को लेकर यह विवाद खड़ा हुआ। गुलाब जामुन में कांच का टुकड़ा मिलने के बाद संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और उनकी जगह होटल मैनेजमेंट विभाग के एक शिक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह तबादला मामले को शांत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, खाद्य एवं औषधि विभाग (एफडीए) ने सैंपल जांच के लिये लैब भेजे हैं। रिपोर्ट 14 दिन में आने की संभावना है, लेकिन विभाग ने जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। सभी की निगाहें अब खाने के सैंपल की रिपोर्ट पर टिकी हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही दोषियों पर कार्रवाई तय होगी।

इसे भी पढ़े : घाटशिला में भी उपचुनाव का हुआ ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग… जानें

इसे भी पढ़े : सबसे सुंदर दिखाई देगा आज रात चांद, बस वक्त पर झांकना जरूरी…

इसे भी पढ़े : कुछ ही देर में खत्म होगा सालों का इंतेजार, अब मुस्कुरायेगा पटना

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...