spot_img

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय बने शुभांशु

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शुभांशु शुक्ला, भारतीय अंतरिक्ष यात्री और Axiom-4 मिशन के मिशन पायलट, अमेरिका के स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से निकलकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पहुंचे। करीब 28.5 घंटे की रोमांचक यात्रा के बाद, भारतीय समयानुसार शाम 4:01 बजे उनका यान ISS से जुड़ा। कुछ ही मिनटों बाद, डॉकिंग का तकनीकी क्रम भी सफलतापूर्वक पूरा हुआ। शुभांशु, इस मिशन में सेकंड-इन-कमांड हैं यानी मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन के बाद इस यान की पूरी तकनीकी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। यान को डॉक कराना, यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाना और किसी भी आपात स्थिति में निर्णय लेना, यह सब शुभांशु की निगरानी में है। इस ऐतिहासिक उड़ान के साथ शुभांशु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बन गये है। 1984 में राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बन गये। यह उड़ान बुधवार दोपहर 12:01 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन-9 रॉकेट द्वारा भरी गई थी। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस उपलब्धि पर ट्वीट कर कहा, “बधाई हो… शुभांशु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के द्वार पर खड़े हैं। 14 दिनों की यह ऐतिहासिक यात्रा अब शुरू होने वाली है और पूरा विश्व गर्व के साथ देख रहा है।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...