होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस जांचने निकले अधिकारी, फिर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची नगर निगम की राजस्व शाखा की टीम द्वारा होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस की सघन जांच की गई। सहायक प्रशासन के नेतृत्व में गठित टीम ने आज मेन रोड स्थित विभिन्न भवनों और प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान सेंट्रो मॉल की मापी की गई, जिसमें भवन परिसर का क्षेत्रफल निर्धारित आंकड़ों से अधिक पाया गया। पूर्व में मॉल का क्षेत्रफल 1,02,732 वर्ग फीट दर्ज था, जबकि नई मापी में 1,98,427 वर्ग फीट क्षेत्र पाया गया। मॉल की ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की भी जांच की गई, जिसमें पता चला कि जून माह से ही मॉल की ऑक्यूपेंसी निर्धारित है। सहायक प्रशासक ने जून माह से री-असेसमेंट कर सात दिनों के भीतर कर भुगतान करने का निर्देश दिया।

राज अस्पताल और चर्च कॉम्प्लेक्स को भी मिले निर्देश

जांच टीम ने राज अस्पताल को तीन दिनों के भीतर री-असेसमेंट कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, चर्च कॉम्प्लेक्स की जांच में पाया गया कि ग्राउंड फ्लोर के मेजनाइन में कुछ नये दुकानें चल रही है। जिनका कर निर्धारण नहीं किया गया था।
टॉप फ्लोर में होर्डिंग्स और मोबाइल टावर के कार्पेट एरिया को भी कर गणना में सम्मिलित करने का निर्देश दिया गया।
सहायक प्रशासक ने निर्देश दिया कि तीन दिनों के भीतर री-असेसमेंट कर भुगतान किया जाये। मेन रोड स्थित कच्ची बिल्डिंग की भी जांच की गई। इस पर भी तीन दिनों के भीतर री-असेसमेंट करने के निर्देश दिये गये। रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि कर अपडेशन और भुगतान में लापरवाही बरतने वाले भवन स्वामियों और प्रतिष्ठान मालिकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचीं राष्ट्रपति…

इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी

इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचीं राष्ट्रपति…

इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी

इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...