शेख हसीना का पासपोर्ट रद्द

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पूर्व PM शेख हसीना का पासपोर्ट रद्द कर दिया हैं। इसके अतिरिक्त 96 अन्य लोगों के भी पासपोर्ट मंगलवार को रद्द कर दिये गये। खबर है कि यह कार्रवाई उनके कथित तौर पर जबरन गुमशुदगी और जुलाई हत्याकांड में शामिल होने के इल्जाम के चलते की गई है। businesstoday.in की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने कथित तौर पर अपदस्थ बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना का वीजा बढ़ा दिया है, जो पिछले साल अगस्त में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच भागने के बाद से देश में रह रही हैं। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार उनके प्रत्यर्पण की मांग को तेज कर रही है। 77 साल की शेख हसीना बीते साल 5 अगस्त से भारत में रह रही हैं। गौरतलब है कि बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध ट्राइब्यूनल (ICT) ने शेख हसीना और उनके पूर्व मंत्रिमंडल के कई सदस्यों, सलाहकारों, और सैन्य व नागरिक अधिकारियों के खिलाफ “मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार” के आरोपों में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने 23 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर हसीना के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था।

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार

spot_img

Related articles:

कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

Dhanbad : धनबाद में “प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार”...

7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

Ranchi : रांची का सात साल का नन्हा तैराक...

रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में देर...