spot_img

दो मिनट में Paytm पर पाएं Personal loan, ये है अप्लाई करने का तरीका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: कोई भी यूजर Paytm Lending के माध्‍यम से पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकता है। नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFCs) और पार्टनर बैंक्स सिर्फ 2 मिनट में लोन की प्रक्रिया पूरी कर देंगे। इस नई सर्विस को लेकर पेटीएम का कहना है कि मार्च 2021 तक उसका लक्ष्य 10 लाख यूजर्स जोड़ना है।

इसे भी पढ़ें :8वीं की छात्रा से कहा, करूंगा शादी, करता रहा मनमानी, और फिर…

प्रोफेशनल के लिए मददगार 

पेटीएम Lending की सुविधा आप 24×7, वीकेंड और पब्लिक छुट्टी पर भी लोन ले सकते हैं। पेटीएम ने इस सर्विस को सैलरी खाते वालों के लिए, छोटे बिजनेस मालिकों के लिए और प्रोफेशनल के लिए लांच किया है। Paytm की ये सर्विस उन यूजर्स के लिए काफी कारगर है, जो छोटे शहरों से आते हैं और बड़े बैंकों से लोन नहीं ले पाते।

इसे भी पढ़ें :गुनहगार के पीछे की ताकत को कुचल देंगे : डीजीपी राव

सुविधाजनक ईएमआई

Paytm से आप पर्सनल लोन सिर्फ 2 मिनट के भीतर ले सकते हैं। इसे आप 18 से 36 महीनों के भीतर सुविधाजनक EMI में भर सकते हैं। Paytm के CEO भावेश गुप्ता ने कहा कि यह सुविधा हमने उन लोगों के लिए लांच की है, जो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं, लेकिन शीघ्र पैसे न मिल पाने के कारण वे ऐसा नहीं कर पाते हैं। ये सुविधा अपना काम कर रहे, नया लोन लेने वाले और युवा प्रोफेशनल्स के लिए फायदेमंद है, जो तुरंत ही शॉर्ट टर्म लोन चाहते हैं। ये उनकी तत्काल जरूरतों को पूरा करेगा 

इसे भी पढ़ें :महंगी पड़ी छेड़खानी, पहले तो हुई कुटाई और फिर…

400 सेलेक्‍टेड ग्राहकों को लोन

जो ग्राहक लोन लेना चाहते हैं, वे पेटीएम एप में जाकर फाइनेंशियल सर्विस सेक्शन में जा सकते हैं। फिर पर्सनल लोन टैब पर क्लिक कर आगे की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि बीटा फेज़ के दौरान कंपनी ने 400 सेलेक्टेड ग्राहकों को लोन दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।