सेना प्रमुख को मिला एक महीने का सेवा विस्तार…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के कार्यकाल को एक महीना बढ़ा दिया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रविवार को जनरल पांडे के सेवा विस्तार को मंजूरी दी है। विस्तार के बाद जनरल पांडे 30 जून तक सेना के अध्यक्ष रहेंगे। यहां याद दिला दें कि मनोज पांडे इसी साल 31 मई को रिटायर होने वाले थे। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने 30 अप्रैल, 2022 को सेना अध्यक्ष का पद संभाला था। उन्होंने जनरल एम.एम. नरवणे की जगह ली थी। सेना अध्यक्ष से पहले मनोज पांडे सेना के उप-प्रमुख थे। पांडे सेना प्रमुख बनने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी हैं। देश के लिए अपनी 37 वर्षों की विशिष्ट सेवा के दौरान मनोज पांडे ने आपरेशन विजय और आपरेशन पराक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया है। शुरुआती स्कूलिंग के बाद जनरल मनोज पांडे ने नेशनल डिफेंस अकेडमी ज्वाइन की। एनडीए के बाद उन्होंने इंडियन मिलिट्री एकेडमी जॉइन की और बतौर अफसर कमीशन हुये थे। उन्होंने 3 मई 1987 को सरकारी डेंटल कॉलेज की गोल्ड मेडलिस्ट अर्चना सल्पेकर से शादी की।

इसे भी पढ़ें :घात लगाकर रिटायर्ड IAS की पत्नी को मा’र डाला…

इसे भी पढ़ें :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दावा… जानें

इसे भी पढ़ें :IT की रेड, 26 करोड़ कैश जब्त… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :सैकड़ों फ्लाइट्स और ट्रेनें कैंसिल, रेड अलर्ट जारी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :झारखंड में दिखेगा तूफान “रेमल” का असर… जानें कब

इसे भी पढ़ें :निपटा लें जरूरी काम, जून में 10 दिन बैंक रहेंगे बंद… जानें कब-कब

इसे भी पढ़ें :एक साथ चार दुकानों में यह क्या हो गया… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...