कोहराम लाइव डेस्क: इंडियन इंडस्ट्री यानी भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा को फलस्तीन समेत क्षेत्र में स्थिरता (Stability) और शांति (Peace) का समर्थन करने वाले नवाचारों (Innovations) को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया जाएगा। टाटा समूह के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा को इस काम के लिए इंडो-इस्राइल चैंबर्स ऑफ कामर्स ने ‘ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनबल बिजनेस एंड पीस’ सम्मान से नवाजने का निर्णय लिया है।
इसे भी पढ़ें :Pakistan में सीरियल रेपिस्टों का होगा ‘केमिकल ट्रीटमेंट’
21 दिसंबर को किया जाएगा सम्मानित
रतन टाटा को यह सम्मान दुबई में 21 दिसंबर को फेडरेशन ऑफ इंडो-इस्राइल चैंबर्स ऑफ कामर्स के इंटरनेशनल चैप्टर को लांच किए जाने के मौके पर दिया जाएगा। इस वर्चुअल समारोह में भारत, इस्राइल और यूएई के वरिष्ठ अधिकारी भी शरीक होंगे।
इस सम्मान के पूरे हकदार हैं टाटा : बायरॉन
इंडो-इस्राइल चैंबर्स ऑफ कामर्स के अध्यक्ष रवीव बायरॉन ने कहा, टाटा ने भारत-इस्राइल संबंधों के लिए बहुत कुछ किया है। वह इस सम्मान के पूरे हकदार हैं। बता दें कि 82 वर्षीय उद्योगपति व समाजसेवी रतन टाटा भारत के दो सर्वोच्च नागरिक सम्मानों पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित किए जा चुके हैं।
इसे भी पढ़ें :कोरोना टीके की प्रेरणा बनने को तैयार ट्रंप (Trump)
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






