spot_img

IOC का बड़ा ऐलान, ओलंपिक में शामिल होगा क्रिकेट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : IOC ने बड़ा ऐलान किया है। ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल कर लिया गया है। इस बात का ऐलान मुंबई में चल रहे 141वें IOC सत्र में किया गया। मौके पर IOC मेंबर नीता एम अंबानी ने कहा कि लॉस एंजेलिस 2028 के ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को आधिकारिक तौर पर शामिल किया जाना एक स्वागत योग्य कदम है। इस फैसले से दुनिया में ओलंपिक आंदोलन को लेकर लिए नई रुचि और कई नए अवसर पैदा होंगे।

इससे पहले क्रिकेट सन 1900 में ओलंपिक में खेला गया था। तब केवल दो टीमों ने भाग लिया था। नीता अंबानी ने कहा: “क्रिकेट विश्व स्तर पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक है और दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है। 1.4 अरब भारतीयों के लिए, क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, एक धर्म है।”

इतिहास में ऐसा दूसरी बार है जब IOC सत्र भारत में आयोजित किया जा रहा है, 40 साल बाद इसकी देश में वापसी हो रही है। क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय, भारत में लिया गया है। नीता अंबानी ने उम्मीद जताई कि इस घोषणा से दुनिया भर में खेलों की लोकप्रियता काफी बढ़ जाएगी। “ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने से नए भौगोलिक क्षेत्रों में ओलंपिक आंदोलन को लेकर गहरा जुड़ाव पैदा होगा और साथ ही क्रिकेट की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को भी बढ़ावा मिलेगा।”

 

नीता अंबानी आईओसी सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला है। उन्होंने इस दिन को भारत के लिए बहुत खुशी का दिन बताया। “मैं इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आईओसी और लॉस एंजेलिस आयोजन समिति को धन्यवाद और बधाई देती हूं। यह सचमुच बहुत खुशी और उल्लास का दिन है।”

इसे भी पढ़ें :झारखंड में ठंड दे रही दस्तक, कब से गिरेगा पारा… जानें

इसे भी पढ़ें :जागो मां जागो : दुर्गा पूजा पर कोहराम लाइव की विशेष पेशकश

इसे भी पढ़ें :सर्च ऑपरेशन के दौरान धराया TSPC कमांडर, खोला बड़ा राज… जानें

इसे भी पढ़ें :यो-यो का धमाकेदार गाना, इंटरनेट पर मचा रहा तहलका, देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...