spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जागो मां जागो : दुर्गा पूजा पर कोहराम लाइव की विशेष पेशकश

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Bhavna Thakur) : कोहराम लाइव की तरफ से आप सबों को नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं। ऐसा नवरात्र जिसकी आस्था पर हावी है उमंग, तरंग और उत्साह। रंग-बिरंगी रोशनी से नहाती सड़कों पर रेंगती भीड़ यह जता रही है कि कल से नवरात्र शुरू। घर, मंदिर और पंडालों में मां दुर्गा के भक्तों ने कलश स्थापना की पूरी तैयारी कर ली है। शहर के मशहूर मूर्तिकार अजय पाल भी इस बार बेहद खुश है। उनका कहना है कि तीन साल बाद मूर्ति की खूब डिमांड हुई है। दिन-रात कारीगर मां की प्रतिमा बनाने में जुटे हैं। छोटे-बड़े मिलाकर इस बार कुल 39 मूर्तियां बनाई गईं हैं। वर्षों बाद यह फिलिंग हो रही है कि हम मूर्तिकार हैं। मां दुर्गा के आगमन पर मन में गजब का उत्साह है, वहीं चारों तरफ गजब का नजारा है। खोंमचे वाले हो या फिर मूर्ति बनाने वाले, सबकी झोली भरने वाली है।

मां का आगमन हो चुका है, हर भक्तों के आंगन में श्रद्धा और आस्था हिलोरें मारने लगी है। मन खुश है, क्योंकि इस बार देवी मां की सवारी हाथी है। इसे शुभ माना गया। कैसी है इस बार की दुर्गा पूजा, आइए देखते हैं कैमरे की नजर से कोहराम लाइव की विशेष पेशकश ‘जागो मां जागो’।

15 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रही है। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के त्योहार को लेकर मां की आराधना के साथ साथ उत्सव, उमंग, मेला, सैर सपाटा और व्यवसाय का अनूठा संगम है। पूर्वी भारत के राज्यों में कोलकाता के बाद दुर्गा पूजा का सबसे बड़ा आयोजन रांची शहर में ही होता है। यहां 10 दिनों तक सारा शहर उमंग और उल्लास में डूबा रहता है। बड़े-बड़े पंडाल, मां के विशाल और सुन्दर मूर्तियां, आकर्षक साज सज्जा, लाइटिंग और जगह-जगह मेले का आयोजन। यहां की दुर्गा पूजा बिल्कुल अलग है। लोग सालभर इस उत्सव का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बंगाली समुदाय को सिंदूर होली का इंतजार रहता है। उनके लिए यह पूजा खास होती है।

डांडिया भी खींचती है खूब भीड़

नवरात्र पर नौ दिन तक मां के अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है। कलश स्थापना के साथ ही मां की आराधना शुरू हो जाती है। षष्ठी पंडालों में मां का पट खुल जाता है। फिर शुरू होता है पूजा उत्सव। वहीं नेपाली समुदाय की बात करें तो उनके समाज के लोग कलश और शस्त्र की पूजा के साथ दुर्गा मां के नौ अवतारों की पूजा करते हैं। नवरात्र में जगह-जगह डांडिया भी खूब भीड़ खींचती है। दशमी के दिन बुराई पर अच्चाई की जीत का संदेश देकर रांची के मोरहाबादी मैदान में रावन दहन भी यादगार लम्हें छोड़ जाता है। लेट-लतीफ आने-जाने या पहुंचने का बहाना जरूर ट्रैफिक सिस्टम को मिल रहा है।

सुरक्षा को लेकर स्टेट टाइट

वहीं, सुरक्षा को लेकर स्टेट पूरी तरह से टाइट है। खुद CM हेमंत सोरेन, DGP अजय कुमार सिंह और IG ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटेरिंग कर रहे हैं। रांची प्रक्षेत्र के DIG अनूप बिरथरे और रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा भी अलर्ट मोड में आ गये हैं। रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा ने राजधानी के गढ़ा-ढीपा को भरने और जहां-तहां झूलते बिजली के तारों को ठीक-ठाक करने का फरमान सुनाया है। राजधानी में सुरक्षा दस्ता भी तैयार है। ट्रैफिक रूट को लेकर मैप तैयार कर लिये गये हैं। सतमी से राजधानी के प्रमुख चौक-चौराहे पर बैरिंकेटिंग लगा दिये जायेंगे। भीड़-भाड़ में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह के पाबंदी लगा दी जायेगी।

इसे भी पढ़ें : किसी के मन में कोई खुरेंच नहीं, हजारीबाग SP दे गये संदेश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...