spot_img

जमीन के लफड़े में मा’री गोली, परिवार समेत फरार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahibganj : आज दोपहर बुजुर्ग बजरंगी यादव को एक युवक ने गोली मार दी। इल्जाम है कि यह गोली उन्हें जमीन के लफड़े में पड़ोसी नीतीश यादव ने मारी है। गोली उनके पेट में लगी। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उन्हें  सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं आरोपी नीतीश परिवार समेत फरार है। खबर पाकर मौके पर मुफ्फसिल के थानेदार अनुपम प्रकाश पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुनहगारों को बख्शा नहीं जायेगा। जल्द से जल्द उनकी गिरफ़्तारी कर ली जायेगी। मामला साहिबगंज के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के  महादेवगंज के तीरटोला का है।

घटना के बारे में जो बातें सामने आई उसके अनुसार बजरंगी यादव और नीतीश यादव के बीच जमीन के चक्कर में पहले से झगड़ा चल रहा है। इसी चक्कर में आज दोपहर दोनों में विवाद बढ़ गया। बात इतनी बिगड़ गई कि गुस्से में नीतीश ने आव देखा न ताव बजरंगी पर गोली दाग दी। गोली उसके पेट में लगी। घटना के बाद पीड़ित में थाने में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें :Cyclone Mocha को लेकर यह राज्य अलर्ट पर, जानें लैंडफॉल पर क्या है IMD अपडेट

इसे भी पढ़ें :झारखंड के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू

इसे भी पढ़ें :जातीय गणना पर पटना हाईकोर्ट की रोक, सीएम, डिप्टी सीएम ने क्या कहा देखें

इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : एयरलाइंस ने 15 मई तक रोकी टिकटों की बुकिंग

इसे भी पढ़ें :सेना का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, तीन अधिकारी…

इसे भी पढ़ें :वासेपुर में गैंगस्टर के बेटे पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :चक्रवात “मोचा” के 9 मई को आने की आहट, IMD ने जारी की एडवाइजरी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…

Kohramlive : मानसून में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता...