Kohramlive Desk: भारत के सबसे बड़े रिटेलर रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने भारत के ब्यूटी और पर्सनल केयर मार्केट में अपने नए ब्रांड टीरा को लॉन्च कर दिया है। टीरा एक ओमनी चैनल ब्यूटी रिटेल प्लेटफॉर्म है, जो पूरे भारत में लोगों को ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट शॉपिंग से जुड़ा बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। टीरा ऐप और वेबसाइट के उद्घाटन के साथ-साथ रिलायंस ने मुंबई के कुर्ला में मौजूद जियो वर्ल्ड ड्राइव में टीरा स्टोर का उद्घाटन भी किया गया है।
लॉन्च पर बोलते हुए रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (रिलायंस रिटेल लिमिटेड की होल्डिंग कंपनी) की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि मैं अपने भारतीय ग्राहकों के लिए टीरा अनुभव लाने के लिए उत्साहित हूं। टीरा के साथ, हमारा लक्ष्य सौंदर्य क्षेत्र में बाधाओं को कम करना और उपभोक्ताओं के लिए सुंदरता का लोकतंत्रीकरण करना है। टीरा के लिए हमारा दृष्टिकोण अभी तक सुलभ के लिए अग्रणी सौंदर्य गंतव्य बनना है।

कंपनी का प्लान है कि वो संभावित रूप से भारत के 100 शहरों में टीरा स्टोर फॉर्मेट को बढ़ा सकती है। लोकेशन के हिसाब इन स्टोर्स के फॉर्मेट को बदला भी जा सकता है। जियो वर्ल्ड ड्राइव में टीरा स्टोर 4,300 वर्ग फीट में फैला हुआ है। इस स्टोर को लंदन हेडक्वार्टर वाले इनोवेशन स्टूडियो डलजील एंड पॉ द्वारा डिजाइन किया गया है।
खासियत
टीरा स्टोर क्यूरेटेड सर्विसेज के साथ-साथ ब्यूटी डेस्टिनेशन भी होगा, जहां उपभोक्ताओं को टॉप ट्रेन्ड टीरा ब्यूटी एडवाइजर्स के जरिए बेहतरीन अनुभव हासिल होगा। इस गजब के स्टोर में नए से नए ब्यूटी टेक टूल्स जैसे कि कस्टमाइज्ड लुक के लिए वर्चुअल ट्राय-ऑन और एक स्किन एनालाइजर होगा, जो उपभोक्ताओं को उनकी जरूरतों के आधार पर खरीदारी करने के फैसले में मदद करेगा।

गिफ्टिंग स्टेशन
इसके अलावा, टीरा स्टोर्स में खरीदारी को पर्सनलाइज्ड बनाने के लिए खास गिफ्टिंग स्टेशन होंगे। टीरा फ्रैग्रेंस फाइंडर लॉन्च करने वाला भारत का पहला स्पेशियलिटी ब्यूटी रिटेलर भी होगा, जो एक सिग्नेचर एक्सपीरियंस है। ये उपभोक्ताओं को उनकी पसंद के सबसे करीबी फ्रेगरेंस से मेल कराने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें :OTT प्लेटफॉर्म को केंद्र सरकार की चेतावनी, देखें क्या
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इस जिले में अब इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, देखें…
इसे भी पढ़ें :एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बने मुकेश अंबानी
इसे भी पढ़ें :अब इस तारीख के बाद नहीं भर पाएंगे इनकम टैक्स
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : महंगी हुईं ये जरूरी दवाएं
इसे भी पढ़ें :भारत सरकार का बड़ा कदम, तेल पर टैक्स किया जीरो
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इस जिले में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, देखें…
इसे भी पढ़ें :महंगी हुई शराब और बीयर, जानें कितना बढ़ा दाम
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें
इसे भी पढ़ें : Gold : सोने में आयेगी भारी गिरावट! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें…
इसे भी पढ़ें : Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…
इसे भी पढ़ें : आज भी Gold-Silver के दामों में गिरावट… जानें कितनी






