spot_img
spot_img

Desi Girl ने पति निक संग करवा चौथ मनाया, फोटो शेयर की

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : Desi Girl प्रियंका चोपड़ा ने यूएस में पति निक जोनस के साथ करवा चौथ मनाया। उन्होंने इसकी सुंदर-सुंदर तस्वीरें भी सोशल मीडिया में शेयर की हैं। उन्होंने देश से दूर होने के बावजूद करवा चौथ फेस्टिवल सेलिब्रेट किया। फोटो में उनके करवा चौथ लुक फैन्स को बहुत पसंद आ रहे हैं। इसके साथ प्रियंका ने फैन्स को करवा चौथ की बधाई भी दी।

लाल साड़ी में फब रही Desi Girl

प्रियंका ने फोटोज को अपने एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। एक फोटो में वह लाल साड़ी पहने, मांग में सिंदूर और हाथों में पूजा की थाली लिए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में वह पति निक के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दीं।

इसे भी पढ़ें : Upper Bazar की दुकानें हो रहीं बंद, आस्था को लगी खरोंच (Video)

हॉलीवुड की फिल्म में कर रहीं काम

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रही हैं। वह कुछ दिनों पहले हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स 4 की शूटिंग के लिए जर्मनी गई हुई थीं। वह हाल ही में वहां से वापस यूएस आकर पति निक जोनस के साथ अपनी फोटो शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि अपने घर लौट चुकी हैं।

द व्हाइट टाइगर में भी दिखेंगी प्रियंका

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। इसमें वह राजकुमार की पत्नी के रोल में दिखेंगी। आदर्श गौरव भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे बहुत पसंद किया गया। फिल्म का निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है और यह साल 2021 की जनवरी में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के पूर्व सीएस सजल चक्रवर्ती का निधन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...