Ranchi/Hazaribagh (Pawan Thakur) : बीती देर रात हजारीबाग और रांची का बॉर्डर इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। डमारू जंगल में TSPC उग्रवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड ताबड़तोड़ गोलियां चली। पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल का फायदा उठाते हुए भाग निकले। भागता हुआ एक उग्रवादी सुरक्षाबलों के हाथ लग गया। धराये उग्रवादी ने पुलिस को अपना नाम शंकर महतो बताया। पूछताछ में उसने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। इस ऑपरेशन को रांची और हजारीबाग की जिला बल ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।
हजारीबाग पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे को इंफॉर्मेशन मिली थी कि हजारीबाग-रांची के बॉर्डर पर डमारू जंगल में TSPC उग्रवादी इकट्ठा हुए हैं। इनमें एरिया कमांडर पहाड़ी उर्फ रामेश्वर महतो, विक्रम उर्फ मुनेश्वर गंझू, गुरुदेव, प्रताप उर्फ दिवाकर सहित कई अन्य सदस्य शामिल हैं। सभी मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने कि फिराक में हैं। मिली सूचना पर हजारीबाग और रांची जिला बल के जवानों की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने अलग-अलग दिशा से जंगल में घेराबंदी शुरू की। खुद को चारो ओर से घिरता देख उग्रवादियों ने पुलिस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस को भारी पड़ता देकर उग्रवादी जंगल में भाग निकले। वहीं, एक उग्रवादी धरा गया। सर्च ऑपरेशन में दो खाली टिफिन, एक प्लास्टिक का तिरपाल और एक पुराना स्लीपिंग बैग मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

इसे भी पढ़ें : नाबालिग का दो दिन तक किया गैं’ग रे’प, फिर बाजार में फेंका… देखें
इसे भी पढ़ें : एक्टिव नहीं होती रांची की खलारी पुलिस, तो हो जाता…
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में सरहुल पर झूमा जग और आसमां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जवान लड़की को सरेराह मा*री गोली, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में सरहुल पर झूमा जग और आसमां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…
इसे भी पढ़ें : री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…





