RANCHI : YBN यूनिवर्सिटी में ‘इमर्जिंग ट्रेंड इन रिसर्च इनोवेशन फॉर सस्टेनेबल ग्रोथ’ पर 9 दिसंबर से चल रहा नेशनल कॉन्फ्रेंस 16 दिसंबर को संपन्न हो गया। 8 दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में वैज्ञानिक, शोधार्थी, शिक्षाविद, उद्योग प्रबंधक और प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल हुए। अपने बहुमूल्य व्याख्यान तथा शोध अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर विद्वत जन, शिक्षाविद और शोधार्थी साक्षी बने। सम्मेलन के दौरान विज्ञान, कृषि, कला-संस्कृति, इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड आइटी, वाणिज्य और प्रबंधन, शिक्षा, फार्मेसी, नर्सिंग, पारामेडिकल, कानून और होमियोपैथी विषयों के रचनात्मक शोध से सतत विकास पर चर्चा हुई। इसमें देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों के करीबन 100 से अधिक सम्मानित कीनोट स्पीकर्स आए एवं अपने विचार रखे। आख़िरी दिन स्कूल ऑफ़ टीचर एजुकेशन और मां कलावती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के शोधार्थियो ने अपने शोध पत्र को प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।


छात्राओं ने प्रस्तुत किया स्वागत गान
राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में उपस्थित अतिथियों का स्वागत यूनिवर्सिटी की छात्राओं द्वारा स्वागत गान से द्वारा किया गया। छात्र-छात्राओं के कला को प्रदर्शन देखकर दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट होती रही। इस कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से चांसलर बैद्यनाथ यादव ने कहा की कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ साथ इस तरह के आयोजन में भाग लेना भी जरूरी होता है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। मैं आशा करता हूं कि इस तरह के आयोजन में भाग लेकर बच्चों को लाभ मिला होगा।

स्टूडेंट्स को मिलता रहे गुरुओं के विचारों का लाभ
मौके पर कॉन्फ्रेंस संचालक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस मल्टीडिसिपिलिनरी एप्रोच के साथ साथ मल्टी डायनामिक कीनोट स्पीकर्स के आगमन से वाईबीएन यूनिवर्सिटी धन्य हो गया। आज हमारा नेशनल कॉन्फ्रेंस ई टी आर आई एस जी 2022 का थीम सफल रहा। सभी गुरुओं का आशीर्वाद हमेशा बना रहे, जिसका फायदा विद्यार्थो के साथ साथ हमें भी मिलता रहे। समापन समाहरोह में विभिन्न इकाइयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए एवं समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इसे भी पढ़ें :उचट सा गया था मन, भगवान के संग ही सात फेरे ले ली पूजा…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में मुंह में पिस्टल ठूंस सन्नी का क्या किया… देखें
इसे भी पढ़ें :टॉयलेट के चक्कर में म*र्डर… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :छपरा के बाद अब सीवान में हुई पांच लोगों की मौ*त, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :अधिकारियों को सीएम हेमंत की नसीहत- लापरवाही बरतने पर कार्रवाई को रहें तैयार
इसे भी पढ़ें : इस दिन है साल की आखिरी अमावस्या, करें ये काम, दूर होगा पितृ दोष
इसे भी पढ़ें : पलामू में छात्रा के साथ गैंगरेप, बेटी को छोड़ शादी में गया था परिवार
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति
इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…






