Kohramlive Desk : तेलंगाना में मंत्री श्रीनिवास गौड़ के पीए के बेटे अक्षय कुमार ने सुसाइड कर लिया है। उस पर सरकारी स्कीम के नाम पर लोगों से वसूली करने का आरोप लग रहा था। पुलिस को कोंदापुर में अक्षय का शव पंखे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह आठ बजे अक्षय ने आत्महत्या की। किस वजह से ये आत्महत्या की गई, आखिर क्यों अक्षय ने इतना बड़ा कदम उठाया, पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है।
अपनी बहन के घर में की खुदकुशी
जानकारी के अनुसार, अक्षय तेलंगाना सरकार के पर्यटन और आयकर मंत्री श्रीनिवास गौड़ के पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहा था, दो महीने पहले उस पर आरोप लगा था कि राज्य सरकार की डबल बेडरूम फ्लैट वाली स्कीम के नाम पर वो कुछ लोगों से पैसे वसूल रहा था। उस मामले में उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई थी। हाल ही में कुछ दिन पहले ही अक्षय निजी कंपनी में नौकरी के लिए हैदराबाद आया हुआ था। वह अपनी बहन के घर में रह रहा था, लेकिन सोमवार सुबह उसने अपनी बहन के घर पर ही आत्महत्या कर ली है।
इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Palamu News : नौकरी दिलाने के खेल में हो गया किडनैप, चौंका गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर






